यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Year: नए साल के जश्न में सराबोर ओडिशा, Bollywood Songs पर थिरके युवा तो बुजुर्गों ने भी लगाए ठुमके
ओडिशा की राजधानी में नए साल के आगमन से पहले अब वहां नव वर्ष की धूम शुरू हो गई है। ऐसे में प्रदर्शनी मैदान में आयोजित क्वांजा कार्यक्रम में बालीवुड के ...और पढ़ें

HighLights
- शुक्रवार को प्रदर्शनी मैदान में कार्यक्रम हुआ आयोजित
- क्वांजा कार्यक्रम में पहुंचे बॉलीवुड के स्टार संगीतकार
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नए साल आने से पहले ही नववर्ष की धूम शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम को प्रदर्शनी मैदान में आयोजित क्वांजा कार्यक्रम में पहुंचे बालीवुड के स्टार संगीतकारों ने समा बांध दी।
बॉलीवुड के प्रख्यात गायक जेडेन, प्रसिद्ध बैंड ट्वीन स्ट्रिंग्स व मैगनेटिक डीजे तुषार की मनमोहक प्रस्तुति पर देर रात तक युवाओं की टोली थिरकती रही तो वहीं बुजुर्गों ने भी जमकर ठुमके लगाए।
इन गानों पर जमकर थिरके युवा ब्रिगेड
जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड के इन प्रसिद्ध गायकों को लाइव सुनने के लिए काफी संख्या में युवा-युवतियों का जमावड़ा हुआ। बॉलीवुड के इन प्रख्यात कलाकारों ने युवाओं जैसे ही ये कबीरा मान जा.... गीत सुनाई युवाओं के सोर से पूरा मैदान गुंजयमान हो गया।
इसके अलावा क्यों चलती है पवन, क्यों मचलता है मन, क्यों होता है प्यारा ना तुम जानो ना हम...., कैसे ना हुई खबर, कैसे ना पता लगा तुझे...., छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलैके..., तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही हो जैसी गीतों से माहौल को पूरी तरह से यादगार बना दिया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच रहा जश्न का माहौल
वहीं, इन कलाकारों को लाइव सुनने आने वाले युवा भी देर रात तक झूमते-गाते रहे। उत्सव में जान तो तब आ गई जब 80 बसंत पार कर चुके लक्ष्मण महिपाल ने ठुमके लगाए तो पूरा प्रदर्शनी मैदान तालियों की गूंज से गुंजयमान हो गया।
खबरें और भी
आयोजक प्रणव महिपाल, वत्सल पतंग्या एवं अनमोल दास ने बताया कि युवाओं की मांग को देखते हुए ही नव वर्ष पहले इस तरह के जश्न का आयोजन किया गया था। वहीं, समारोह में युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।