ओडिशा में गैस संकट: होटल-रेस्तरां बंद होने के कगार पर, बीजेडी ने सड़क पर चूल्हा जलाकर विरोध किया
ओडिशा में रसोई गैस की गंभीर कमी से होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति चार दिनों से बाधित है, जिससे व्यवसायी और कर्मच ...और पढ़ें
-1773232566256_m.webp)
रसोई गैस संकट को लेकर भुवनेश्वर में बीजू जनता दल महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। रसोई गैस की कमी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।गैस नहीं मिलने के कारण राजधानी के अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।कमर्शियल गैस की सप्लाई चार दिनों से अधिक समय से बंद है। गैस नहीं मिलने से होटल मालिक और स्टाफ परेशान हैं। इस मुद्दे को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है और विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
इस संकट के विरोध में बीजेडी सड़क पर उतर आई है। बीजू महिला जनता दल की कई नेत्रियों ने सड़क पर चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर के मास्टरकैंटीन चौक पर चूल्हा जलाकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया गया। रसोई गैस के दाम बढ़ने के खिलाफ बीजेडी ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। बीजू महिला जनता दल की कई सदस्याओं ने सड़क पर लकड़ी का चूल्हा जलाकर चाय बनाते हुए प्रदर्शन किया।

डबल इंजन की सरकार ने लोगों के साथ किया धोखा- बीजेडी
बीजेडी ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार ने राज्य के लोगों के साथ धोखा किया है। दोनों सरकारें आम लोगों को लूटने का काम कर रही हैं। राज्य में नौकरी नहीं है, बेरोजगारी बढ़ रही है और महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। क्या जनता की चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड के समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए थे, लेकिन देश में कम नहीं किए गए।युद्ध को केवल बहाना बनाया जा रहा है।

आगामी दिनों में आंदोलन और तेज होगा
यदि सच में युद्ध के कारण दाम बढ़ रहे हैं, तो कोविड के समय जो मुनाफा कमाया गया, उससे कीमतों को नियंत्रित किया जाना चाहिए। बीजेडी ने यह भी कहा कि राज्य भाजपा अध्यक्ष पहले कहते थे कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने से दाम कम होंगे, तो अब उस फार्मूले को लागू क्यों नहीं किया जा रहा। दल ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा और विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।
खबरें और भी

पीएम की नीतियों के कारण पूरा देश संकट में
वहीं पीसीसी अध्यक्ष भक्त चरण दास ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि की कमी वाली नीतियों के कारण आज पूरा देश संकट से गुजर रहा है। रसोई गैस के लिए देश की जनता परेशान है। पहले गैस भरवाने का अंतर 15 दिन था, फिर 21 दिन किया गया और अब 25 दिन कर दिया गया है।

कालाबाजारी के कारण बढ़ रही गैस की कीमतें
उन्होंने कहा कि यूपीए के समय गैस का दाम 437 रुपये था, जो अब 900 रुपये से ऊपर पहुंच गया है। कालाबाजारी के कारण गैस की कीमत बढ़ रही है।सरकार तुरंत इस समस्या पर ध्यान दे और बताए कि राज्य में कितना गैस स्टॉक मौजूद है और कमी कहां हो रही है। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि गैस के दाम बढ़ाकर जनता के पेट पर लात मारी जा रही है और कालाबाजारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

फुटपाथ पर खाने वाले लिए भोजन होगा मुश्किल
फुटपाथ पर खाने वाले गरीब लोगों के लिए भी भोजन मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं। भक्त चरण दास ने कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर कांग्रेस पार्टी की ओर से रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।