विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा ग्राम्य बैंक में फिल्मी अंदाज में डकैती: कर्मियों को बंधक बनाकर 2.5 लाख रुपये ले उड़े हथियारबंद बदमाश

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:29 PM (IST)

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में किरेई स्थित ओडिशा ग्राम्य बैंक की शाखा में दिनदहाड़े लगभग 2.5 लाख रुपये की लूट ...और पढ़ें

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

HighLights

  1. किरेई के ओडिशा ग्राम्य बैंक में दिनदहाड़े लूट।

  2. हथियारबंद बदमाशों ने 2.5 लाख रुपये लूटे।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, टीमें गठित।

जासं, राउरकेला। सुंदरगढ़ जिले के किरेई स्थित कंदाबहाल ओडिशा ग्राम्य बैंक की शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े लगभग 2.5 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। 
 
फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है, वहीं पुलिस फरार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
 

पिस्तौल दिखाकर मचाया खौफ, चंद मिनटों में वारदात को अंजाम 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब बैंक में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा था, तभी अचानक अज्ञात हथियारबंद बदमाश परिसर में दाखिल हुए। 
 
लुटेरों ने तुरंत बैंक कर्मियों और उपस्थित ग्राहकों पर हथियार तान दिए। बंदूक की नोक पर खौफ पैदा करते हुए अपराधी सीधे कैश काउंटर की ओर बढ़े। 
 
कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर काउंटर पर रखे लगभग ढाई लाख रुपये समेटे और चंद मिनटों के भीतर मौके से रफूचक्कर हो गए।
 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, इलाके में नाकेबंदी 

odisha 2

दिनदहाड़े हुई डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 
 
अपराधियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है।


इसके अलावा, वारदात के समय बैंक में मौजूद कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि लुटेरों का हुलिया और उनके भागने के मार्ग की सटीक जानकारी मिल सके।

पुलिस की विशेष टीमें गठित 

odisha 3

स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया है। 
 
पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि सभी सुरागों को जोड़ा जा रहा है और जल्द ही इस लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।