ओडिशा में पुरानी रंजिश में स्कूटी सवार पर चढ़ाया हाइवा, पति की मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार
ओडिशा में पुरानी रंजिश के चलते एक हाइवा चालक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। देवगढ़ पुलिस ने आरोपी चालक सुशील किसान को गिरफ्तार कर न्यायालय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बामडा। पुरानी रंजिश को लेकर हाइवा वाहन चढ़ाकर स्कूटी चालक की हत्या करने के मामले में देवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत द्वारा जमानत नामंजूर किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रियामाल थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव निवासी कार्तिक ओराम अपनी पत्नी गीता मिंज के साथ तिलईबनी बाजार आए थे। इसी दौरान आरोपी हाइवा चालक असनलता गांव निवासी सुशील किसान के साथ किसी बात को लेकर कार्तिक की कहासुनी हो गई थी।
हाइवा वाहन कार्तिक के ऊपर चढ़ा दिया
बाजार से लौटने के दौरान कार्तिक और उनकी पत्नी स्कूटी से अपने गांव महेंद्रपुर जा रहे थे। रास्ते में चटीबरघाट गांव के पास उनकी स्कूटी का टायर पंक्चर हो गया, जिसके कारण दोनों सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच आरोपी सुशील किसान हाइवा लेकर वहां पहुंचा और कार्तिक से दोबारा विवाद करने लगा।
दोनों के बीच तीखी बहस हुई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी गई। बताया जा रहा है कि कार्तिक की पत्नी गीता उन्हें समझाकर स्कूटी के पास ले आई थीं। तभी आरोपी सुशील ने गुस्से में हाइवा वाहन कार्तिक के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।
खबरें और भी
किसान और हाइवा वाहन को पकड़ लिया
घटना के बाद गीता मिंज ने अपने रिश्तेदारों को फोन से सूचना दी। गंभीर रूप से घायल कार्तिक को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला मुख्य चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर देवगढ़ थाना पुलिस ने जमनकिरा पुलिस की मदद से फरार आरोपी सुशील किसान और हाइवा वाहन को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं साइंटिफिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।