Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस बार भी देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल हुआ Odisha, बना डाला ये रिकॉर्ड; इन योजनाओं ने निभाया अहम रोल

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 09:20 PM (IST)

    देश के श्रेष्ठ 10 राज्यों में ओडिशा का भी नाम शामिल हो चुका है और इसकी जानकारी नीति आयोग की साल 2023-24 की सतत विकास रिपोर्ट से मिली है। बता दें कि ओड ...और पढ़ें

    ओडिशा देश के शीर्ष 10 राज्यों में हुआ शामिल
    ओडिशा देश के शीर्ष 10 राज्यों में हुआ शामिल

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023-24 की सतत विकास रिपोर्ट में ओडिशा को 66 अंक मिले हैं। देश के श्रेष्ठ 10 राज्यों में ओडिशा को भी स्थान मिला है।

    प्रदेश में पिछली सरकार द्वारा लागू की गई बीएसकेवाई, कालिया, मुक्ता, मनरेगा योजनाएं प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के साथ ही प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    बहुआयामी गरीबी उन्मूलन में ओडिशा ने रिकॉर्ड स्थापित किया है। ओडिशा गरीबी राज्यों की सूची से निकलकर अग्रिम पंक्ति के राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य को शीर्ष 10 राज्यों में स्थान दिया गया है।

    ओडिशा को मिले इतने अंक

    अखिल भारतीय स्तर पर ओडिशा को 66 अंक मिले हैं। नीति आयोग, भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सतत विकास लक्ष्यों की सूची में ओडिशा की उपलब्धियों का वर्णन किया है।

    नवीन सरकार के दौरान, बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना, किसानों के लिए कालिया सहायता ने गरीबों की मेहनत की कमाई को बचाने में मदद की है। इसके साथ ही कोविड के बाद मुफ्त राशन से गरीबों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।

    नवीन सरकार ने ग्रामीण और शहरी लोगों के लिए विशेष रोजगार योजनाएं और बेघरों के लिए आवास प्रदान करने में देश में एक अनूठी मिसाल कायम की थी। पिछली सरकार के तहत, राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड उपलब्धि थी, जबकि सरकार अन्य राज्यों की तुलना में ऋण के बोझ को काफी कम रखने में सक्षम थी।

    अर्थशास्त्री दिलीप बिसोई ने ये कहा

    अर्थशास्त्री दिलीप बिसोई ने कहा है कि 2017-18 तक ओडिशा एक महत्वाकांक्षी राज्य के रूप में जाना जाने लगा था और 2023-24 तक प्रदेश अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। कोविड के बाद नवीन सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई योजनाएं लागू की।

    शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योजनाओं ने गरीबों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है।ओडिशा अब ऐसी स्थिति में आ गया है कि आने वाले दिनों में एक विकसित राज्य का रोडमैप तैयार हो सकता है।

    खबरें और भी

    गरीबी को किया दूर

    राज्य ने एक गरीब राज्य से उन्नत राज्य बनने तक का लंबा सफर तय किया है। इस संबंध में पिछली सरकार का योगदान असाधारण है। सतत विकास के लिए बनाए गए 113 मापदंडों में ओडिशा पहले ही सफलता हासिल कर चुका है।

    अब राज्य की नई सरकार कल्याणकारी योजनाओं पर काम करेगी तो राज्य की और प्रगति होगी और लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी। इसके साथ ही वित्तीय प्रगति के मामले में भी ओडिशा देश का नंबर वन राज्य बनने में भी मदद मिलेगी।

    ये भी पढ़ें-

    Odisha News: राजभवन से हटाए गए ASO, अब इस विभाग में हुआ तबादला; राज्यपाल के बेटे पर पिटाई का लगाया था आरोप

    Puri Jagannath Rath Yatra: दो दिन रथ पर ही रहेंगे भगवान जगन्नाथ, आज होगा सोनावेश, श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा