Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टाइम पत्रिका ने Odisha के मयूरभंज को दुनिया के महानतम स्थानों की सूची में किया शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 08:17 PM (IST)

    ओडिशा के मयूरभंज जिले को 2023 में विश्व के महानतम स्थानों की अपनी सूची में शामिल किया है जिसमें दुनिया में अन्वेषण वाले 50 असाधारण स्थलों को भी शामिल ...और पढ़ें

    मयूरभंज को दुनिया के महानतम स्थानों की सूची में किया शामिल
    मयूरभंज को दुनिया के महानतम स्थानों की सूची में किया शामिल

    अनुगुल/भुवनेश्वर, संतोष कुमार पांडेय। टाइम्स पत्रिका ने ओडिशा के मयूरभंज जिले को '2023 में विश्व के महानतम स्थानों' की अपनी सूची में शामिल किया है, जिसमें दुनिया में अन्वेषण वाले 50 असाधारण स्थलों को भी शामिल किया गया है।

    वहीं मयूरभंज के साथ, देश के लद्दाख को भी सूची में शामिल किया गया है। टाइम्स पत्रिका के अनुसार मयूरभंज जिला दुर्लभ बाघों , और प्राचीन मंदिरों के साथ दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण व मनोरम स्थान बताया गया है।

    सफारी का भी ले सकते हैं आनंद 

    टाइम्स में प्रकाशित विवरण में नवंबर 2022 में सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान के फिर से खुलने का उल्लेख करने के साथ इसमें बताया गया है कि अब, राष्ट्रीय उद्यान के विशिष्ट वनस्पतियों और जीवों की खोज के लिए आगंतुक निर्देशित सफारी या स्व-निर्देशित साइकिल पर्यटन का आनंद ले सकते हैं।

    इसमें क्षेत्र के महिलाओं द्वारा स्वदेशी हस्तशिल्प, जटिल हथकरघा, सबाई घास की बुनाई, धातु कला और डोकरा की लुप्त होती कला पर ध्यान केंद्रित करने का भी उल्लेख किया गया है ।

    केवल 60 वाहनों को ही प्रवेश परमिट

    उल्लेखनीय है कि सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के पारिस्थितिकी तंत्र के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा इस राष्ट्रीय उद्यान में प्रतिदिन केवल 60 वाहनों का ही प्रवेश परमिट मिलता है।

    सिमलीपाल रास्ट्रीय उद्यान एशियाई हाथियों और दुर्लभ काले बाघों, रॉयल बंगाल टाइगर सहित अन्य स्तनधारियों की चालीस से अधिक प्रजातियों का स्थाई बसेरा है।

    छाऊ नृत्य का हो रहा आयोजन

    कोविड-19 महामारी के लंबे अंतराल के बाद अप्रैल के महीने में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में मयूरभंज जिले का एक मनोरम नृत्य उत्सव "छाऊ" का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखना अत्यधिक मनमोहक माना जाता है। इसके साथ ही इसे देखने के लिए लोग दूर-दराज के इलाके से काफी बड़े पैमाने पर एकत्रित होते हैं।