Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड सिंगर सौरिन भट्ट पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का लगा आरोप, ओडिशा पुलिस ने दर्ज किया केस

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 11:18 PM (IST)

    बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सौरिन भट्ट पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। इसके साथ ही महिला ने सौरिन भट्ट पर शादी का झां ...और पढ़ें

    कटक महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती का कराया डाक्टरी मुआयना, शुरू की छानबीन।
    कटक महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती का कराया डाक्टरी मुआयना, शुरू की छानबीन।

    जागरण संवाददाता, कटक: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सौरिन भट्ट पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। इसके साथ ही महिला ने सौरिन भट्ट पर शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सौरिन भट्ट पर यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और मनीलॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के मुताबिक, युवती एक निजी बैंक में काम करती है। वह सौरिन भट्ट से पहली बार कटक में में मिली थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच पहली बार जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम-संबंध बन गए। कुछ दिन बाद लड़की का भी मुंबई के ही एक बैंक शाखा में तबादला हो गया। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-संबंध और प्रगाढ़ हो गए।

    लड़की ने आरोप लगाया है कि लम्बे समय तक चले संपर्क के बीच सौरिन ने झूठे आश्वासन देकर उससे लाखों रुपये लिए हैं। उसने कहा कि शादी का आश्वासन सौरिन पैसों को लेकर आनाकानी कर रहे थे। युवती ने कहा कि सौरीन शादीशुदा हैं, इसकी जानकारी भी उसने हमें नहीं दी थी।

    उसने कहा कि जब हमें इसकी सच्चाई मालूम हुई तो हमने उनसे अपने पैसे वापस मांगे और आपसी संबंध को खत्म करने की बात कही। उसने उसे गायक के साथ संबंध तोड़ने और पैसे वापस करने के लिए कहा। लड़की ने आरोप लगाया कि सौरिन ने पैसे लौटाने के बदले धमकी दी। ऐसे में अब न्याय की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कटक महिला थाना पुलिस लड़की की मेडिकल जांच कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी