Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक बार फिर श्रीमंदिर पहुंचे रघुवर दास, कहा- गरीब, शोषित एवं वंचितों की सेवा करने के लिएमहाप्रभु ने यहां बुलाया है

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 03:31 PM (IST)

    ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद रघुवर दास बुधवार को पुरी पहुंचे और जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्‍होंने कह ...और पढ़ें

    महाप्रभु जगन्‍नाथ का दर्शन करने पहुंचे रघुवर दास
    महाप्रभु जगन्‍नाथ का दर्शन करने पहुंचे रघुवर दास

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। प्रदेश के 26वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद रघुवर दास बुधवार को पुरी पहुंचे और जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद लिया है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भी वह परिवार के साथ पुरी पहुंचे थे और महाप्रभु का आशीर्वाद लेते हुए ओडिशा के गरीबों के कल्याण के लिए प्रार्थना की था। दो दिन बाद शपथ ग्रहण के पश्चात वह फिर से पुरी श्रीमंदिर पहुंचे। राज्यपाल का पद संभालने के बाद यह उनकी मंदिर और तीर्थस्थल की पहली यात्रा है। राज्यपाल के सिंहद्वार पहुंचने के बाद गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    महाप्रभु जगन्‍नाथ के द्वार पहुंचे रघुवर दास

    गौरतलब है कि सोमवार को ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने पदभार संभालने से पहले महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करने के साथ पूजा-अर्चना की थी।

    नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास के साथ उनकी पत्नी भी जगन्नाथ मंदिर में जाकर श्रीजीउ एवं अन्य पार्श्व देवी देवताओं के दर्शन किए थे।

    यह भी पढ़ें: Odisha: मैट्रिक एग्जाम में कैसे अच्छा प्रदर्शन करें छात्र! पढ़ाई और नींद के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया रोडमैप

    मेरे लिए विकास सर्वोपरि है: रघवर दास

    इसके बाद नव नियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने कहा था कि ओडिशा का दायित्व सम्भालने से पहले महाप्रभु का आशीर्वाद लिया है।

    गरीब, शोषित एवं वंचितों की सेवा करने के लिए महाप्रभु ने हमें यहां बुलाया है। मेरे लिए विकास सर्वोपरि है। संविधान के नियम के अनुसार काम करूंगा। राजभवन का द्वार सभी के लिए खुला रहेगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र देश के साथ राज्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करूंगा। केन्द्र सरकार के विकास की योजनाओं का लाभ किस प्रकार से निचले तबके तक पहुंचे उस पर महत्व दूंगा। लोगों की समस्या सुनने के लिए 24 घंटे राजभवन का द्वार खुला रहेगा। ओडिशा से गरीबी हटाना मुख्य लक्ष्य है।

    यह भी पढ़ें: Odisha Train Accident: बिखरे खून से सने डिब्‍बे दे रही हादसे की गवाही, कोरोमंडल के डिब्‍बों को हटाने का काम शुरू