Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: ओडिशा में बड़े स्तर पर प्रसाशनिक फेरबदल शुरू, पिछले सात दिनों में बदले 250 ओएएस अधिकारी

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 04:12 AM (IST)

    राज्य सरकार ने 53 और ओएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन्हें मिलाकर पिछले सात दिनों में जिला स्तर पर कार्यरत कुल 250 ओएएस अधिकारियों का तबादला कि ...और पढ़ें

    पिछले सात दिनों में बदले गए जिला स्तर पर कार्यरत कुल 250 ओएएस अधिकारी
    पिछले सात दिनों में बदले गए जिला स्तर पर कार्यरत कुल 250 ओएएस अधिकारी

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राज्य सरकार ने 53 और ओएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन्हें मिलाकर पिछले सात दिनों में जिला स्तर पर कार्यरत कुल 250 ओएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 53 ओएएस अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर और बीडीओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

    विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन सभी अधिकारियों को तबादला आदेश के साथ केंद्रीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया। इन अधिकारियों को आज तक नई जगह ज्वाइन करने को कहा गया है। ताकि वे 27 तारीख से शुरू होने वाले विशेष फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभा सकेंगे।

    पिछले सप्ताह पंचायती राज विभाग ने 29 ओएएस अधिकारियों का बीडीओ के रूप में तबादला किया था। इसी तरह, राजस्व विभाग ने 220 बीडीओ को तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर और बीडीओ के रूप में विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था। राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार 14 और ओएएस अधिकारियों का विभिन्न स्थानों पर तबादला किया गया है। वे तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्य करेंगे। इन अधिकारियों को केंद्रीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया है।