Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naveen Patnaik: '...बीजेपी में जाना चाहते हैं', नवीन पटनायक ने अपने ही MLA से क्यों कह दी ऐसी बात

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 03:54 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बजट सत्र के शुरू होने से पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की विधायक दल की बैठक का ...और पढ़ें

    नवीन पटनायक ने अपने ही विधायक से पूछा प्रश्न। (फाइल फोटो)
    नवीन पटनायक ने अपने ही विधायक से पूछा प्रश्न। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र शुरू
    2. बीजू जनता दल की विधायक दल की बैठक में नाराज दिखे पटनायक

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को विधानसभा परिसर में दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जो सदन के अंदर एवं बाहर चर्चा का विषय बन गया है।

    आम तौर पर शांत रहने वाले नवीन पटनायक के सदन के अंदर अपने ही विधायक के साथ किए गए सवाल की चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

    जानकारी के मुताबिक विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने केंदुझर जिले के चंपुआ विधानसभा सीट से विधायक सनातन महाकुड़ को देखते ही पूछा कि वह कल विधायक दल की बैठक में मौजूद क्यों नहीं थे।

    जवाब आया, तबीयत ठीक नहीं थी। इस पर नवीन पटनायक ने तिरछी नजर से देखते हुए कहा कि तबीयत ठीक नहीं थी या भाजपा में जाना चाहते हैं। आप भाजपा के साथ हैं या मतदाताओं के साथ? हालांकि विधायक शारदा जेना ने नवीन पटनायक को बताया था कि सनातन महाकुड़ की तबीयत ठीक नहीं है।

    गौरतलब है कि बीजू जनता दल की विधायक दल की बैठक बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र से पहले हुई। हालांकि चंपुआ से बीजद विधायक सनातन महाकुड़ बैठक में शामिल नहीं हुए। इससे बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सनातन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

    वहीं नवीन पटनायक के इस तरह से सदन के अंदर कही गई बात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। पटनायक ने बीजद के वरिष्ठ नेताओं को फोन गुटबाजी करने पर अपनी नारजगी जाहिर की थी।

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र शुरू

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सदन को संबोधित करते हुए राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपित ने ओडिशा के विकास की एक झलक पेश की। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में सदन में जानकारी दी।

    जय जगन्नाथ के साथ अपने उद्बोधन को शुरू करते हुए राज्यपाल ने सबसे पहले दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक प्रकट किया। इसके बाद सदन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ओडिशा खदान संपदा से परिपूर्ण राज्य है।

    प्रदेश अपने इतिहास एवं कीर्ति के लिए परिचित है। मेरी सरकार ओड़िआ अस्मिता को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार ने नई शिक्षानीति को ओडिशा में लागू किया है। मेरी सरकार कृषि एवं किसानों के विकास के लिए काम कर रही है।

    खबरें और भी

    राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने धान की एमएसपी 800 रुपये बढ़ा दिया है। 1.36 लाख पंजीकृत किसानों के लिए किसान बीमा किया गया है। स्वाभिमान क्षेत्र में बलभद्र, जैविक खेती मिशन शुरू किया गया है। अब सुभद्रा योजना में एक करोड़ महिला लाभान्वित हुई हैं।

    राज्यपाल ने आगे बताया कि 2036 तक समृद्ध ओडिशा गठन का लक्ष्य रखा गया है। पिछले दिनों डीजीपी सम्मेलन, उत्कर्ष ओडिशा, प्रवासी भारती दिवस जैसे कार्यक्रम सफलता के साथ आयोजित किए गए। राज्यपाल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत में ओडिशा की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

    युवाओं को मिलेगी नौकरी

    दुग्ध किसानों के लिए कामधेनु योजना हमारी सरकार ने शुरू किया है। अगले पांच वर्ष में राज्य में 1.5 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। पहले दो वर्ष में 65 हजार पदवी भरी जाएगी। दो वर्ष में वयन शिल्प के क्षेत्र में 50 हजार नियुक्ति मिलेगी। 2024-25 में 24 हजार से अधिक पदवी को भरा जा चुका है।

    आज 13 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है, जिसमें 28 कार्य दिवस हैं। बजट अधिवेशन दो चरण में चलेगा। 13 फरवरी से 21 फरवरी तक पहला चरण एवं 7 मार्च से 5 अप्रैल तक दूसरा चरण होगा।

    17 फरवरी को 2025-26 आर्थिक वर्ष के लिए बजट पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री के दायित्व में रहने वाले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी बजट पेश करेंगे।

    यह भी पढ़ें-