Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: ओडिशा सरकार ने दीपावली एवं सूर्य ग्रहण के लिए सरकारी दफ्तरों में की छुट्टी की घोषणा

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 07:36 PM (IST)

    Odisha News सरकार द्वारा दो दिन की छुट्टी घोषणा करने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन का अवकाश मिल गया है। जानकारी के मुताबिक आज चौथा शन ...और पढ़ें

    Odisha News: 25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण के लिए भी सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है
    Odisha News: 25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण के लिए भी सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है

    भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा सरकार ने सोमवार को दीपावली के लिए तो मंगलवार 25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण के लिए दो दिन की सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। इन दोनों दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, राजस्व न्यायालय, बैंक और अन्य बैंकिंग संस्थान बंद रहेंगे। यह जानकारी राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है।

    यहां उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा दो दिन की छुट्टी घोषणा करने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन का अवकाश मिल गया है। जानकारी के मुताबिक आज चौथा शनिवार होने से सरकारी दफ्तरों में सरकारी अवकाश रहा तो रविवार को सरकारी छुट्टी रहती ही है। सोमवार को दीपावली के लिए सरकारी छुट्टी रहेगी। मंगलवार को सूर्यग्रहण के लिए सरकार ने छुट्टी घोषित कर दिया है।

    गौरतलब है कि ओडिशा में सूर्यग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से रसोई घरों में चुल्हा ना जलाने की परंपरा चली आ रही है। ऐसे में 24 अक्टुबर सोमवार को भोर 4 बजकर 57 मिनट से यहां के रसोई शाला में चुल्हा नहीं जलाया जाएगा। सूर्य ग्रहण 4 बजकर 56 मिनट 52 सेकेंड लगेगा तथा ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट 52 सेकेंड तक रहेगा।

    सूर्य ग्रहण के कारण पुरी जगन्नाथ मंदिर में रात 12 बजकर 10 मिनट पर ही श्रीमंदिर द्वार खोलकर ग्रहण से पहले सम्पन्न की जाएगी विभिन्न नीति। श्रीमंदिर में मंगलवार को सूर्य ग्रहण के दिन रात 12 बजकर 10 मिनट पर द्वार खोलने की नीति सम्पन्न की जाएगी।

    खबरें और भी

    रात 2.30 बजे से 3.30 बजे के अन्दर सुबह की धूप, भोर 4 बजे बालधूप, 4.55 बजे भोग मंडप प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद नीति को बंद कर दिया जाएगा। भोग मंडप खत्म होने के बाद राधा दामोदर वेश मइलम नीति होने के बाद अपराह्न 4 बजकर 56 ग्रहण लगने के बाद ग्रहण महास्नान किया जाएगा। ग्रहण भोग नीति होने के बाद अन्य नीति की जाएगी। छत्तीसा निजोग ने यह नीति बनाया है। कुल 15 मिनट 26 सेकेंड तक पुरी में सूर्य ग्रहण होगा।