Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Online Fraud Alert: साइबर ठगों ने बदला लूट का तरीका, ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 06:03 PM (IST)

    ओडिशा में साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बता दें कि यहां आए दिन साइबर जालसाज नए-नए तरीके से लोगों को लूट रहे हैं। ऐसी लूट बड़े प ...और पढ़ें

    साइबर ठगों ने बदला लूट का तरीका (File Photo)
    साइबर ठगों ने बदला लूट का तरीका (File Photo)

    HighLights

    1. डीसीपी ने वीडियो संदेश के जरिए लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह
    2. साइबर ठग खुद को जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर आवाज में धमकाते हैं

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Police Aware For Online Fraud: आए दिन साइबर जालसाज नए-नए तरीके से लूट रहे हैं। अब वे पुलिस, सीबीआई, ईडी या इसी तरह की अन्य जांच एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों का परिचय देकर धमकी दे रहे हैं और लूट रहे हैं। इस तरह की लूट अब बड़े पैमाने पर हो रही है।

    आयुक्तालय पुलिस की भाषा में, इस तरह के डिजिटल धोखाधड़ी को डिजिटल गिरफ्तारी कहा जाता है। भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने एक वीडियो जारी कर लोगों को इस तरह की लूट से सावधान रहने की सलाह दी है।

    साइलबर जालसाज पहले शिकार हुए लोगों को करते हैं टारगेट

    डीसीपी सिंह के मुताबिक साइबर जालसाज पहले टारगेट किए गए शख्स को वॉट्सऐप या मेल पर मैसेज कर रहे हैं। इसके बाद वे खुद को विभिन्न जांच एजेंसियों का अधिकारी बताते हैं और शुरू से ही तेज आवाज में धमकाते हैं। 'तुम्हारे नाम से जो पार्सल आया था, उसमें ड्रग्स था, इसीलिए तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    कोई भी सख्स आसानी से डर जाता है

    इस तरह स्वाभाविक रूप से कोई भी इस तरह के धमकी भरे संदेशों से डर जाता है। इसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी उन्हें गिरफ्तारी से बचाने के लिए वीडियो कॉल करता है।

    टारगेट किए गए शख्स को समझाने के बाद उससे बैंक का डेटा ले लेते है। इसलिए अगर ऐसी कोई कॉल आती है तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। साइबर पुलिस स्टेशन को या 1930 में कॉल करें।

    ये भी पढ़ें-

    Odisha News : ओडिशा के इन जेलों में ठूंस-ठूंसकर भरे गए हैं कैदी, हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी; सरकार से मांगी सफाई

    Odisha Crime : सो रहे बेटे पर धारदार कटारी से पिता ने किया हमला, मात्र 100 रुपये के लिए दोनों में हुआ था झगड़ा

    खबरें और भी