Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, 18 IPS-OPS अधिकारियों के तबादले

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:28 AM (IST)

    ओडिशा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 वरिष्ठ आईपीएस और ओपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 18 वरिष्ठ आईपीएस और ओपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    जारी आदेश के मुताबिक, नवरंगपुर के एसपी (डीआइजीपी ग्रेड) मडकर संदीप संपत को कटक सीआईडी-सीबी का डीआईजी बनाया गया है। वहीं कटक सीआइडी-सीबी के एसपी परमार स्मित परषोत्तमदास को नयागढ़ एसपी नियुक्त किया गया है। खुर्दा एसपी विवेकानंद शर्मा को कटक सीआईडी-सीबी एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

    रायगढ़ा एसपी स्वाती एस. कुमार को भुवनेश्वर एसटीएफ एसपी बनाया गया है, जबकि बरगढ़ एसपी प्रह्लाद सहाय मीणा को गजपति एसपी के रूप में तैनात किया गया है। नयागढ़ एसपी एस. सुश्री को विजिलेंस एसपी बनाया गया है।

    स्पेशल ब्रांच एसपी राज प्रसाद को रायगढ़ा एसपी, गंजाम एसपी शुभेंदु कुमार पात्र को खुर्दा एसपी और बौद्ध एसपी राहुल गोयल को स्पेशल ब्रांच एसपी बनाया गया है। वहीं कंधमाल एसपी हरिशा बी.सी. को गंजाम एसपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

    भद्रक के अतिरिक्त एसपी कश्यप पार्थ जगदीश को पदोन्नति के साथ नवरंगपुर एसपी बनाया गया है। इसी तरह रायगढ़ा के अतिरिक्त एसपी रमेंद्र प्रसाद को कंधमाल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल के एडीसी कुलदीप मीणा को बौद्ध एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं कटक यूपीडी की एसीपी अनन्या अध्वस्ती को राज्यपाल का नया एडीसी बनाया गया है।

    खबरें और भी

    ओपीएस अधिकारियों में कटक सीआईडी-सीबी एसपी कृष्ण प्रसाद पटनायक को सिग्नल्स एसपी, भुवनेश्वर एसटीएफ एसपी रवींद्र नाथ सतपथी को बरगढ़ एसपी और स्पेशल ब्रांच एसपी कृष्ण प्रसाद दास को राउरकेला एसआरपी नियुक्त किया गया है। भुवनेश्वर-कटक यूपीडी के डीसीपी किशोर चंद्र मुंड को देवगढ़ एसपी बनाया गया है।

    गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव त्रिलोचन माझी द्वारा जारी इस आदेश की प्रतियां केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारियों को भेज दी गई हैं।