Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Politics: ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने पहले हंगामा, मो दल ने उठाई वीके पांडियन के खिलाफ आवाज

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 12:02 PM (IST)

    ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है लेकिन इससे पहले ही आज सुबह-सुबह विधानसभा के सामने स्थित पीएमजी मार्ग रणक्षेत्र में तब्‍दील हो गय ...और पढ़ें

    प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करती पुलिस व पांडियन की फाइल फाेटो।
    प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करती पुलिस व पांडियन की फाइल फाेटो।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही शुक्रवार सुबह-सुबह विधानसभा के सामने स्थित पीएमजी मार्ग रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। राज्य में शासन व्यवस्था को लेकर मो दल की तरफ से विधानसभा का घेराव किया गया।

    विधानसभा के बाहर मो दल का हल्‍ला बोल

    मो दल की तरफ से कहा गया है कि राज्य में 5टी सचिव वी.के.पांडियन का शासन चल रहा है। ऐसे में नेता एवं मंत्री का विधानसभा में कोई काम नहीं है, वे विधानसभा जाने के बजाय घर पर आराम करें।

    पांडियन विधानसभा चलाने जैसे नारा लगाते हुए मो दल के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा में घुसने का प्रयास किया। हालांकि, वहां पहले से तैनात पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा परिसर में जाने से रोका

    मो पार्टी के नेता अक्षय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में परिसर में घुसने की कोशिश की। हालांकि, वहां पर तैनात पुलिस कर्मी एवं सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

    इससे पुलिस और मो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

    यह भी पढ़ें: Odisha: स्वास्थ्य मंत्री की हत्या के बाद CM पटनायक की बढ़ी चौकसी, सुरक्षा के लिए विशेष दस्ता तैनात

    वीके पांडियन के खिलाफ लगाए गए नारे

    मो पार्टी के नेता अक्षय कुमार ने कहा है कि वीके पांडियन विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और बैठकें कर रहे हैं। वे विभिन्न पैकेजों की भी घोषणा कर रहे हैं। नेता और मंत्री टेंट बांधने के साथ ही लोगों का जुगाड़ कर रहे हैं। ऐसे में फिर क्यों मुख्यमंत्री, विधायक और मंत्री विधानसभा के अंदर जाएंगे। इन्हें घर पर सोना चाहिए। पांडियन को विधानसभा चलानी चाहिए। पांडियन ने पहले ही ओडिशा को बर्बाद कर दिया है।

    खबरें और भी

    मो पार्टी के एक कार्यकर्ताओं ने कहा कि वीके पांडियन ने ओडिशा को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। ओडिशा में तमिल शासन चल रहा है। नेता और मंत्री सब कुछ देखकर चुप हैं। इसलिए नेता और मंत्री को घर पर ही रहना चाहिए और पांडियन को विधानसभा में आना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: उड़िया वैज्ञानिक स्‍वाति नायक ने जीता नॉर्मन बोरलॉग फील्ड अवार्ड, मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने दी बधाई