Odisha Weather Update: ओडिशा में 14 अगस्त तक मौसम का कहर, पश्चिमी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा में 14 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़ और संबलपुर सहित पश्चिमी ओड ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
ओडिशा में 14 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान।
पश्चिमी ओडिशा के चार जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा अलर्ट।
निम्न दबाव के क्षेत्र से राज्य में हल्की से मध्यम बारिश।
जागरण संवाददाता,भुवनेश्वर। दक्षिण-पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के ऊपरी वायुमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तरी ओडिशा के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के कारण राज्य में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को पश्चिमी ओडिशा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़ और संबलपुर में रविवार को एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को भी इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं उत्तरी और दक्षिणी ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। निम्न दबाव के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
एक-दो स्थानों में बारिश की संभावना
निम्न दबाव के प्रभाव से बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कटक, देवगढ़, अनुगुल, केंदुझर, मयूरभंज, सुवर्णपुर, बौध, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति, गंजाम, नयागढ़, बलांगीर और नुआपड़ा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
10 और 11 अगस्त को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़ और संबलपुर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 अगस्त को संबलपुर और केंदुझर में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 13 अगस्त से बारिश की तीव्रता में कमी आने लगेगी, हालांकि मौसम की सक्रियता 14 अगस्त तक बनी रह सकती है।