विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शव लेकर घर लौट रहे थे परिजन, दीपावली पर नयागढ़ में हुआ सड़क हादसा; एंबुलेंस पेड़ से टकराने से 3 की मौत

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:52 AM (IST)

दीपावली के दौरान ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. नयागढ़ में दीपावली के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

  2. तेज रफ्तार एंबुलेंस पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत।

  3. एक गंभीर घायल, पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर देशभर के गांवों से लेकर शहरों तक उत्सव का माहौल है।

ओडिशा में भी दीपावली की रौनक छाई हुई है। इसी बीच नयागढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा रविवार शाम नयागढ़ जिले के बाणिगोच्छा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घने जंगल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक एंबुलेंस भुवनेश्वर से मरीज को लेकर बलांगीर जिले के देवगांव जा रही थी। एंबुलेंस में ईश्वर साहू का शव रखा हुआ था और उनके परिजन भी सवार थे।

पेड़ से टकराई एंबुलेंस

शाम करीब साढ़े पांच बजे बाणिगोच्छा थाना क्षेत्र के शालभंगा जंगल में एक पुलिया के ऊपर चालक ने तेज रफ्तार एंबुलेंस से नियंत्रण खो दिया।

इसके बाद वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान प्रताप बाग और शीर्ष बाग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, ईश्वर साहू के बेटे राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा: नंदनकानन में ही रहेंगे 5 ओरंगुटान, इंडोनेशिया की ओर से नहीं मिला कोई मालिकाना हक का सबूत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।