Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 05:25 AM (GMT+05:30)

    ओडिशा सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। ब्रजराजनगर सहित झारसुगुड़ा जिले के सभी स्कूल अब सुबह 6:30 बजे ...और पढ़ें

    गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

    गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर। राज्य में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव (लू) की स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार के स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत ब्रजराजनगर सहित झारसुगुड़ा जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। 

    जारी अधिसूचना के अनुसार अब कक्षाएं सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक संचालित होंगी। यह व्यवस्था 2 अप्रैल से लागू हो चुकी है और ग्रीष्मकालीन अवकाश तक प्रभावी रहेगी। 

    औद्योगिक बहुलता और कोयला खदानों की अधिकता के कारण झारसुगुड़ा जिले में गर्मी का प्रकोप अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक रहता है, ऐसे में यह निर्णय स्थानीय स्तर पर बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

    स्कूलों और जिला प्रशासन को कई अहम निर्देश दिए

    छात्रों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए विभाग ने स्कूलों और जिला प्रशासन को कई अहम निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, खराब ट्यूबवेलों को तुरंत दुरुस्त करने और ‘वाटर बेल’ के माध्यम से छात्रों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। 

    साथ ही जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए ओआरएस पैकेट उपलब्ध रखने और तेज धूप से बचाव हेतु खेलकूद सहित सभी बाहरी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    गर्मी के बाद स्कूलों की समय-सारणी पुनः सामान्य 

    वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टरों को विशेष अधिकार भी दिए गए हैं कि वे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूल समय में अतिरिक्त बदलाव कर सकें। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों की समय-सारणी पुनः सामान्य कर दी जाएगी। 

    सरकार का यह कदम छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ ही झारसुगुड़ा जैसे अत्यधिक गर्म औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष राहत साबित हो रहा है।

    खबरें और भी