विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा: हैवानियत की हद पार! तीसरी कक्षा की छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने पुलिस बस में लगाई आग

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sat, 23 Sep 2023 11:10 AM (IST)

Odisha News ओडिशा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक स्कूल का चपरासी तीसरी कक्षा की ...और पढ़ें

ओडिशा: तीसरी कक्षा की छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने पुलिस बस में लगाई आग
ओडिशा: तीसरी कक्षा की छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने पुलिस बस में लगाई आग

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। स्कूल के चपरासी पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

दुष्कर्म होने और उपर से पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने में आना-कानी करने की बात जानने के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची पुलिस से भिड़ गई।

लोगों ने पुलिस बस में तोड़फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दी। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना रायगढ़ जिले के काशीपुर ब्लॉक के डांगासिल आवासीय विद्यालय में हुई है।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की पांच टुकड़ियां तैनात की गई हैं। चपरासी को गिरफ्तार करने के साथ ही 30 ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।

कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, तीसरी कक्षा की छात्रा शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। उसे अकेला पाकर स्कूल का चपरासी शिव प्रसाद मिश्रा उसे एक कमरे में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसी स्कूल की एक अन्य छात्रा ने उसे बचाया और उसके परिजनों को सौंप दिया। लड़की गंभीर हालत में घर पहुंची और अपने परिवार को सारी बात बताई।

परिवार के लोग उसे तुरंत डांगासिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे रायगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें - ओडिशा की राजनीति में महिलाओं का वंदन: मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी में नारी शक्ति का बोलबाला

इलाके में काफी तनाव का माहौल

इस घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि वे पहले डागासील थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए गए थे। पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी, हालांकि बाद शिकायत दर्ज कर ली गई।

वहीं, घटना के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पुलिस बस में आग लगा दी। फिर पुलिस बल और ग्रामीणों के बीच हाथापाई हुई। घटना के सिलसिले में पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज सुबह सुबह गांव में पांच प्लाटून पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में चपरासी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें - ओडिशा में कोरोना जैसी बीमारी से दहशत, अब तक नहीं बना है इसका कोई टीका, बचने का बस यही है उपाय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।