Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Phase 6 Voting Live : ओडिशा में तीसरे चरण की वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 59.60 प्रतिशत हुआ मतदान

    Updated: Sat, 25 May 2024 04:28 PM (GMT+05:30)

    Odisha Phase 6 Voting Live ओडिशा में तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। लोकसभा की छह सीटों और विधानसभा की 42 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन् ...और पढ़ें

    Odisha Phase 6 Voting Live : वोट देने के बाद भुवनेश्वर सांसद अपराजिता षडंगी (फोटो- जागरण)
    Odisha Phase 6 Voting Live : वोट देने के बाद भुवनेश्वर सांसद अपराजिता षडंगी (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. मतदान देने को लेकर बूथों पर मतदाताओं की दिखाई दी लंबी कतार
    2. कई जगहों पर ईवीएम खराब होने से लोगों में दिखी नाराजगी

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Third Phase Voting Live ओडिशा में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। लोकसभा की छह सीटों कटक, भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकानाल, केंदुझर और संबलपुर सहित 42 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पूरा हुआ। असहनीय गर्मी और उमस के बावजूद विभिन्न बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी सीटों पर शाम होने के साथ लगभग 60 फिसदी तक मतदान हुआ।

    मतदान से जुड़े ताजा अपडेट

    शाम पांच बजे तक 59.60 प्रतिशत मतदान

    ओडिशा में सभी सीटों पर शाम पांच बजे तक 59.60 फिसदी मतदान हुआ।

    दोपहर तीन बजे तक 48.44 फिसदी मतदान

    ओडिशा में दोपहर तीन बजे तक 48.44 फिसदी मतदान हुआ है और अभी वोटिंग जारी है।  

    दोपहर एक बजे तक 35.69 प्रतिशत मतदान

    ओडिशा में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। ओडिशा लोकसभा की छह सीटों कटक, भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकानाल, केंदुझर और संबलपुर पर दोपहर एक बजे तक  35.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    सुबह 11 बजे तक 21.30 प्रतिशत मतदान

    ओडिशा में छह लोकसभा सीट कटक, भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकानाल, केंदुझर और संबलपुर पर सुबह 11 बजे तक 21.30 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने डाला वोट

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एरोड्रम कालोनी यूपी स्कूल में बनाए गए मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी से मतदान करने की अपील की। खासकर युवा मतदाताओं से मुख्यमंत्री ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में बीजू जनता दल बड़ी जीत कर सरकार बनाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा दोनों में बीजद बड़ी जीत दर्ज करेगी। महाप्रभु जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से ओडिशा में एक बार फिर बीजद की स्थाई सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों के साथ भी बात की और लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के मतदान के लिए आने से पहले मतदान केन्द्र पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।

    मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों का मुझे पूरा समर्थन मिल रहा है। विधानसभा एवं लोकसभा दोनों में लोगों का भारी समर्थन बीजद को मिल रहा है और हम महाप्रभु जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से पुन: सरकार बनाएंगे।

    खबरें और भी

    वोट देने ऑटो से मतदान केन्द्र पहुंचे वी.के. पांडियन

    बीजद नेता तथा फाइव टी अध्यक्ष वी.के.पांडियन ने यूनिट 6 के 44 नंबर बूथ पर पहुंचकर वोट दिया है। सुबह सुबह वह एक आटो में बैठकर बूथ पहुंचे और कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट देने के बाद पांडियन ने कहा है कि सभी लोग मतदान करने अपने अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचे और मतदान के महापर्व में शामिल हों।

    उन्होंने कहा कि ऑटो संघ ने मुझे ऑटो में बैठने के लिए अनुरोध किया था। ऐसे में मैने ऑटो में आकर मतदान दिया है। छात्र जीवन के समय ऑटो में जाता था। वह पुरानी स्मृति ताजा हो गई। वीके. पांडियन की पत्नी सुजाता पांडियन भी 44 नंबर पहुंचक मतदान दिया है।

    सुबह 9 बजे तक 7.43 प्रतिशत मतदान

    ओडिशा में 6 लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 7.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 6.65 प्रतिशत, कटक में 7.32 प्रतिशत, ढेंकानाल लोकसभा क्षेत्र में 7.95 प्रतिशत, केन्दुझर में 8.74 प्रतिशत पुरी में 6.87 प्रतिशत तथा सम्बलपुर में 7.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    हालांकि, सुबह-सुबह विभिन्न बूथों पर ईवीएम में खराबी को लेकर मतदाताओं में खासी नाराजगी देखी गई। कटक, भुवनेश्वर, देवगढ़, केंदुझर, अनुगुल और पुरी में विभिन्न स्थानों पर ईवीएम के काम नहीं करने की सूचना मिली है। इसके चलते कई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके और निराश होकर वापस चले गए।

    बूथ खराब होने से नाराज दिखे मतदाता

    बाराबाटी में बूथ संख्या 24, बीड़ानासी बूथ संख्या 6, बांकी हरिराजपुर में बूथ संख्या 148 और कटक के बांकी में बूथ संख्या 96 पर ईवीएम काम नहीं कर रहा था, जिससे यहां पर मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली है।हालांकि, इन जगहों पर कुछ समय बाद ईवीएम मशीन को बदलने के बाद मतदान प्रक्रिया स्वभाविक हुई।

    उसी तरह से भुवनेश्वर नयापल्ली के बूथ नंबर 122, नीलाद्री विहार के बूथ नंबर 73, खुर्दा नगर पालिका के बूथ नंबर 4 और पात्रपड़ा के बूथ नंबर 159 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई।पुरी जिले में कृष्णाप्रसाद के मतदान केंद्र संख्या 13, 49 और 50 पर सुबह-सुबह ईवीएम काम नहीं कर रहा था, जबकि पुरी जिले के सत्यवादी के मतदान केंद्र संख्या 191 पर ईवीएम काम नहीं कर रहा थे। इसे बदलने के बाद मतदान प्रक्रिया स्वभाविक हुई।

    इसके अलावा देवगड़ जिले में नगरपालिका क्षेत्र में बूथ 82 और 83 पर ईवीएम खराब हो गए हैं, जबकि केंदुझर सदर के बूथ 131 और 225 और चंपुआ में बूथ 206 और 207 में ईवीएम खराब हो जाने से मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली है। अनुगुल जिले के बूथ नंबर 37 और आठमलिक के बूथ नंबर 57 और 58 पर ईवीएम खराब हो जाने से ईवीएम को बदला गया है।

    पुरी में कई बूथों पर ईवीएम में आई खराबी

    जानकारी के मुताबिक, मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। पुरी जिले के विभिन्न बूथों पर ईवीएम में खराबी आने के कारण मतदाता एक घंटे से अधिक समय तक कतारों में खड़े रहे। इसके बाद कई मतदाता नाखुश होकर वापस चले गए। ईवीएम खराब पाए जाने पर सुबह कई बुजुर्ग वोट डालने पहुंचे थे।

    एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भी ईवीएम को क्रियाशील नहीं बनाया जा सका, जिसके कारण कई बुजुर्ग मतदाता घर की ओर मुंह करके देखे गए।