Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में 8 लाख के जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से तस्करी का भंडाफोड़

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 01:55 AM (IST)

    सोनपुर पुलिस ने पश्चिमी ओडिशा में जाली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। ब्लॉक चौक पर एक स्कॉर्पियो से 8.47 लाख रुपये के 500 के जाली नोट जब्त किए ...और पढ़ें

    8 लाख के जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार

    8 लाख के जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार

    HighLights

    1. सोनपुर पुलिस ने 8.47 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए।

    2. जाजपुर और नयागढ़ के दो आरोपी स्कॉर्पियो से गिरफ्तार।

    3. पश्चिमी ओडिशा में जाली नोटों का कारोबार अब भी जारी है।

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। पश्चिम ओड़िशा के विभिन्न जिलों में जाली नोटों का कारोबार अब भी जारी है। इसका खुलासा सोनपुर जिला पुलिस ने 8 लाख 47 हजार 500 रूपए के जाली नोटों की जब्ती के बाद किया। इस मामले में पुलिस ने जाजपुर और नयागढ़ जिला के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    बुधवार के अपरान्ह, सोनपुर जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक नारायण नायक ने बताया कि मंगलवार की रात, सोनपुर टाउन पुलिस जब गश्ती पर निकली थी तभी सोनपुर के ब्लॉक चौक में बरगढ़ की ओर से आती काले रंग की एक महिंद्रा स्कॉर्पियों को रोककर तलाशी ली। 

    8 लाख 47 हजार 500 रूपए बरामद

    स्कॉर्पियो में दो युवक सवार थे, जिनके पास एक कैरी बैग था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 500 रूपए के 1695 जाली नोट मिले, जो कुल मिलाकर 8 लाख 47 हजार 500 रूपए थे। ऐसे में, दोनों युवकों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ शुरु की गई तब उन्होंने बताया कि यह जाली नोट उन्होंने बरगढ़ जिला के विभिन्न स्थानों से एकत्रित किया था और सोनपुर समेत अन्य जिले के जाली नोट कारोबारियों को देने जा रहे थे। 

    पुलिस ने इस मामले में जाजपुर जिला जाखपुर के 21 वर्षीय अभिलाष पुरुषोत्तम सत्पथी और नयागढ़ जिला मर्दराजपुर के 34 वर्षीय प्रशांत दास को गिरफ्तार करने समेत उनके पास से दो मोबाइल फोन और उनकी महिंद्रा स्कॉर्पिओ को भी जब्त किया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    खबरें और भी

    पश्चिम ओड़िशा के विभिन्न जिलों से तीन करोड़ से अधिक जब्त

    गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2025 में सोनपुर जिला में 4 लाख के जाली नोटों के साथ तीन को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सितंबर 2023 में 41 लाख के साथ एक को गिरफ्तार किया गया था। जाली नोटों का कारोबार सोनपुर, बलांगीर, बरगढ़ और संबलपुर जिले तक फैला हुआ है। नोटबंदी के बाद से पुलिस और एसटीएफ की टीम द्वारा पश्चिम ओड़िशा के विभिन्न जिलों से तीन करोड़ से अधिक के जाली नोट जब्त किए जा चुके हैं।