विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में शराब के विवाद में हैवान बना चाचा, कुल्हाड़ी से काटकर की भतीजे की हत्या

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:56 PM (IST)

ओडिशा के बीरमित्रपुर में शराब के विवाद में एक चाचा ने अपने भतीजे की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। ...और पढ़ें

कुल्हाड़ी से काटकर की भतीजे की हत्या

कुल्हाड़ी से काटकर की भतीजे की हत्या

जागरण संवाददाता, राउरकेला। बीरमित्रपुर थाना क्षेत्र के जलंगबिरा पंचायत अंतर्गत हाड्राटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने ही भतीजे की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

मृतक की पहचान 40 वर्षीय एतवा कुजूर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाड्राटोली गांव निवासी 45 वर्षीय सानिया कुजूर की अपनी कोई संतान नहीं थी। इसलिए उसने अपने भतीजे एतवा कुजूर को गोद लिया था और वह उसी के साथ घर पर रहता था। 

कुल्हाड़ी से एतवा के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार

बताया जा रहा है कि एतवा कोई काम-काज नहीं करता था और अक्सर शराब पीकर अपने चाचा सानिया कुजूर के साथ विवाद किया करता था। बीती रात चाचा सानिया और भतीजा एतवा, दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। 

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर चाचा सानिया ने घर में रखी कुल्हाड़ी से एतवा के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस जानलेवा हमले में एतवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

आरोपी चाचा सानिया कुजूर गिरफ्तार

बीरमित्रपुर के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) पुष्पेंदु सागर, थाना प्रभारी दिनेश कुमार पट्टा, एसआई चक्रधर हांसदा और श्रीकांत पंडा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा सानिया कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइंटिफिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है और घटना की गहन जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा के आमदरह जंगल में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश बंटी प्रसाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।