Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में विजिलेंस का डबल धमाका, विमसार के स्टेवर्ड अश्विनी मेहेर के पास मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 04:08 PM (IST)

    विजिलेंस ने संबलपुर में विमसार के दो कर्मचारियों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापामारी की। स्टेवर्ड अश्विनी मेहेर के पांच ठिकानों से तीन करोड़ स ...और पढ़ें

    विमसार के स्टेवर्ड अश्विनी मेहेर के पास मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति

    विमसार के स्टेवर्ड अश्विनी मेहेर के पास मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति

    HighLights

    1. विजिलेंस ने विमसार के दो कर्मचारियों पर की छापामारी।

    2. स्टेवर्ड अश्विनी मेहेर के पास 3 करोड़ से अधिक संपत्ति।

    3. संबलपुर, बुर्ला, बरगढ़ में कई ठिकानों पर तलाशी जारी।

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के मामले में संबलपुर मंडल विजिलेंस की टीम ने मंगलवार के दिन डबल धमाका कर दिया।

    संबलपुर स्पेशल विजिलेंस जज द्वारा जारी सर्च वारंट के बल पर विजिलेंस की टीम ने पहले स्थानीय बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च संस्थान (विमसार) के इस्टेबलिशमेंट ऑफिसर सह कार्यालय अधीक्षक धनुर्धर बिस्वाल के बुर्ला और संबलपुर के चार ठिकानों पर तलाशी शुरू की।

    इसके कुछ देर बाद विमसार के कार्यालय अधीक्षक के स्टेवर्ड अश्विनी मेहेर के बुर्ला और बरगढ़ के पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की। एक दिन में एक ही संस्थान के दो कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई से खलबली सी मची हुई है।

    विजिलेंस के सूत्र के अनुसार, विमसार के स्टेवर्ड अश्विनी मेहेर के पास आय से अधिक की संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ यह कार्रवाई शुरू की गई। उसके पांच ठिकानों पर तलाशी के दौरान तीन करोड़ से अधिक की चल अचल संपत्ति का पता चला है।

    अबतक की तलाशी के दौरान स्टेवर्ड मेहेर और उसके परिवार के सदस्यों के नाम संबलपुर जिला के बुर्ला थाना अंतर्गत सौरभ विहार में चारमंजिला निर्माणाधीन आलीशान भवन, बुर्ला केंद्रीय विद्यालय के निकट एक भवन और बरगढ़ जिला के गोविंदपाली में एक मकान, बुर्ला शहर में एक स्टोर रूम, बुर्ला शहर में छह, संबलपुर शहर में दो और बरगढ़ शहर में दो कीमती प्लॉट, दो दोपहिया वाहन समेत बैंक डिपॉजिट और सोने के गहनों का पता चला है। इस मामले में आगे की जांच और चल अचल संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संबलपुर में विमसार के इस्टैब्लिशमेंट ऑफिसर के 4 ठिकानों पर रेड, 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा