Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: चंद्रयान-3 मिशन से जुड़कर सुर्खियों में आए ओडिशा के शुभाशीष सामल, परिवार को लोग दे रहे बधाई

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 12:29 PM (IST)

    ओडिशा के शुभाशीष सामल चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ने के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। उनके घर पर बधाई देनेवालों का तांता लगा है। सुभाशीष के पिता मलय नायक एक ...और पढ़ें

    Odisha News: चंद्रयान-3 मिशन से जुड़कर सुर्खियों में आए ओडिशा के शुभाशीष सामल, परिवार को लोग दे रहे बधाई
    Odisha News: चंद्रयान-3 मिशन से जुड़कर सुर्खियों में आए ओडिशा के शुभाशीष सामल, परिवार को लोग दे रहे बधाई

    शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। चंद्रयान तीन मिशन को लेकर पूरे देश के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जश्न मना रहे हैं। इस कामयाबी पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं। ऐसे में इन वैज्ञानिकों में शामिल किसी अपने या अपने करीबी के होने की बात का पता चले तो फिर जश्न का एक अलग ही महत्व होता है, जो ओडिशा के केंद्रापड़ा में देखने को मिला है।

    दरअसल, चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ने के बाद ओडिशा के शुभाशीष सामल सुर्खियों में आ गए हैं। शुभाशीष का घर राज्य के केंद्रापड़ा जिले के डेराबिश ब्लॉक के मुकुंदपुर गांव में है। 28 वर्षीय शुभाशीष ने 2009 में दोहली स्थित बीबी मॉडल हाई स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई की है।

    टेक्नीशियन बनने के उद्देश्य से उन्होंने पहले तीन साल तक आईटीआई की पढ़ाई की और फिर तीन साल सीटीटीसी में पढ़ाई की। इसके बाद वह इसरो में नौकरी पाने में कामयाब रहे। वह 2018 से इसरो में काम कर रहे हैं।

    वह एलवीएम-3 फैटबॉय के निर्माण में लगे टेक्नीशियनों की एक टीम का हिस्सा थे, जिसे शुक्रवार को चंद्रमा की सतह पर लॉन्च किया गया था। चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण और निर्माण दल में उनके शामिल होने की खबर सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों ने शुभाशीष के परिवार को बधाई दी है।

    खबरें और भी

    सुभाशीष के पिता मलय नायक एक व्यापारी हैं। उनकी चांदोल बाजार में पूजा के सामान की दुकान है। उनकी मां निर्मला नायक एक गृहिणी हैं। शुभाशीष अविवाहित हैं। उनकी एक छोटी बहन भी है। लोगों को जब चंद्रयान-3 में शुभाशीष के शामिल होने की बात पता चली तो उनके गांव एवं आस-पास के क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे और उनके परिवार को बधाई दी।