Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में 7 वर्षीय अनाथ बच्ची से दुष्कर्म: खाना खिलाने का लालच देकर 3 दिन तक दरिंदगी, आरोपी को बांधकर पीटा गया

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 02:13 PM (IST)

    पारादीप में एक 28 वर्षीय युवक ने सात वर्षीय अनाथ बच्ची का तीन दिनों तक यौन उत्पीड़न किया। आरोपी शेख राजा ने भोजन का लालच देकर बच्ची को अपनी झोपड़ी में ...और पढ़ें

    दुष्कर्म के आरोपी को लोगों ने पीटा। फोटो जागरण

    दुष्कर्म के आरोपी को लोगों ने पीटा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सात वर्षीय अनाथ बच्ची का तीन दिन तक यौन उत्पीड़न।

    2. आरोपी शेख राजा भोजन का लालच देकर दुष्कर्म करता रहा।

    3. स्थानीय महिलाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    जागरण संवाददाता, अनुगुल। जगतसिंहपुर जिले के पारादीप मॉडल थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 28 वर्षीय युवक ने सात साल की मासूम अनाथ बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।

    आरोपी ने पिछले तीन दिनों से बच्ची के साथ बार-बार कुकृत्य किया। शनिवार शाम स्थानीय महिलाओं की सतर्कता से मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    भोजन का लालच देकर झोपड़ी में ले गया आरोपी

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख राजा के रूप में हुई है, जो पास की ही एक मुर्गी की दुकान में काम करता था। पीड़िता स्थानीय आदिवासी समुदाय की एक अनाथ बच्ची है, जो झुग्गी बस्ती में रहती है और अक्सर भोजन के लिए लोगों पर आश्रित रहती है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी राजा ने बच्ची को भोजन का लालच देकर अपनी झोपड़ी में बुलाया। आरोप है कि उसने बच्ची के पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर उसे बेहोश किया और तीन दिनों तक उसके साथ यौन उत्पीड़न करता रहा।

    महिलाओं ने पेड़ से बांधकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

    घटना का खुलासा शनिवार शाम को हुआ जब स्थानीय महिलाओं ने आरोपी को संदिग्ध अवस्था में मासूम को दोबारा झोपड़ी की ओर ले जाते देखा। महिलाओं ने साहस दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और उसे पेड़ से बांध दिया।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही पारादीप मॉडल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला (संख्या 57/26) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है।

    इलाके में तनाव, छह दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना

    इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। एक स्थानीय महिला ने बताया कि मासूम के साथ हुई इस दरिंदगी से पूरी बस्ती सहमी हुई है।

    गौरतलब है कि इसी जिले में महज छह दिन पहले भी एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या की वारदात हुई थी। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी घटना होने से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में होली की धूम, बाजार से लेकर ऑनलाइन तक रंगों की बहार; होटलों में ‘होली बैश’ का क्रेज

    यह भी पढ़ें- तस्करी का तरीका देखकर हैरान रह गई मैनपुरी पुलिस, कैंटर में कोयले के बीच छिपा था गांजा; तीन गिरफ्तार