Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सिल्वर सिटी' की चमक पहुंची नॉर्वे, PM मोदी ने शाही परिवार को दिया ओडिशा की कला का खास उपहार

    Updated: Thu, 21 May 2026 06:09 PM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे दौरे पर ओडिशा की पारंपरिक कलाओं को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। उन्होंने नॉर्वे के शाही परिवार को कटक की तारकशी चां ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नॉर्वे दौरे के दौरान ओडिशा की समृद्ध कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। पीएम मोदी ने नॉर्वे के शाही परिवार को ओडिशा की पारंपरिक हस्तकलाओं से बने विशेष उपहार भेंट किए, जिसकी देशभर में चर्चा हो रही है।

    पीएम मोदी ने नॉर्वे के राजा हराल्ड वी को कटक की मशहूर तारकशी कला से तैयार चांदी की नौका का खूबसूरत मॉडल भेंट किया। बारीक चांदी के तारों से बनाई जाने वाली यह कला ओडिशा की सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक शिल्पकलाओं में गिनी जाती है। कटक को इसी वजह से ‘सिल्वर सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है।

    तारकशी कला की खासियत इसकी बेहद महीन डिजाइन और आकर्षक कारीगरी है। सदियों पुरानी यह कला आज भी कटक के कारीगरों द्वारा जीवित रखी गई है। पीएम मोदी द्वारा इसे उपहार के रूप में चुनना ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की रानी सोन्जा को पारंपरिक ताड़पत्र पट्टचित्र भेंट किया। ‘ताला पट्टचित्र’ नाम से प्रसिद्ध यह कला ओडिशा की सबसे प्राचीन कलाओं में शामिल है। इसमें ताड़ के पत्तों पर बेहद बारीक नक्काशी कर पौराणिक कथाओं और मंदिर परंपराओं को उकेरा जाता है।

    खबरें और भी

    सामान्य पट्टचित्र पेंटिंग से अलग, ताड़पत्र पट्टचित्र में चित्रों को पत्तों पर उकेरकर उन्हें मोड़ने योग्य पैनलों के रूप में तैयार किया जाता है। इसकी अनूठी शैली और बारीक शिल्पकला दुनिया भर में पसंद की जाती है।

    पीएम मोदी के इन उपहारों ने एक बार फिर ओडिशा की पारंपरिक कला, संस्कृति और स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने का काम किया है।

    यह भी पढ़ें- DRDO की बड़ी उड़ान: मेक इन इंडिया ड्रोन मिसाइल ULPGM-V3 का सफल परीक्षण, हवा और सतह दोनों पर अचूक निशाना