यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi: लोकसभा चुनाव से पहले दो बार ओडिशा आएंगे पीएम मोदी, इस दिन संबलपुर-भुवनेश्वर में भरेंगे हुंकार
प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में दो बार ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। तीन फरवरी को वह संबलपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आइआइएम संबलपुर के स्थायी ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल ने दी जानकारी
- प्रधानमंत्री IIM संबलपुर के स्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फरवरी में दो बार ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। तीन फरवरी को वह संबलपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आइआइएम, संबलपुर के स्थायी परिसर (कैंपस) का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इसके बाद दोबारा 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा के दौरे पर आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल ने यह जानकारी दी है।
10 फरवरी को भुवनेश्वर आने की संभावना
भाजपा राज्य अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री के 10 फरवरी को भुवनेश्वर आने की संभावना है। पीएम मोदी के भुवनेश्वर में एक विशाल महिला रैली में भाग लेने की संभावना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पूरे देश में दो विशाल महिला सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें एक मध्य प्रदेश में है जबकि एक ओडिशा में होगा।
उल्लेखनीय है कि बीजद के महिला मतदाताओं को तोड़ने के लिए भाजपा की यह बड़ी रणनीति मानी जा रही है। 10 फरवरी को भाजपा विशाल महिला सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इसमें 25 हजार महिलाओं को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।