विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train: पीएम मोदी आज ओडिशा को देंगे पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पढ़ें रूट और टाइमिंग

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Thu, 18 May 2023 07:59 AM (IST)Updated: Thu, 18 May 2023 11:52 AM (IST)

Vande Bharat Express पीएम मोदी गुरुवार को पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ओडिशा की पहली वंदे ...और पढ़ें

पीएम मोदी आज पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी आज पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल को बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पीएम करीब 8,000 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेल मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्यपाल पुरी जाएंगे। वे 19 तारीख को सुबह 10 बजे फिर से हरियाणा के लिए रवाना होंगे।

राज्यपाल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 तारीख को ओडिशा लौटेंगे। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मीडिया में चर्चा हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय को राजभवन से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसलिए राज्यपाल के इस एक दिवसीय प्रवास के दौरान मंत्रिपरिषद के विस्तार की संभावना कम ही है।

मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज पुरी में रेल मंत्रालय के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल मोड में भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ पांडियन के भी शामिल होने की उम्मीद है। पुरी-हावड़ा वंदे एक्सप्रेस सेवा शुरू हो जाने से दोनों प्रदेश के लोगों को इसका फायदा होगा।

पुरी-हावड़ा वंदे भारत का रूट

ओडिशा की पहली वंदे भारत 16 कोच वाली होगी। ट्रेन खड़गपुर, भद्रक, बालासोर, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा स्टेशनों पर रुकेगी।

सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सुबह 6.10 बजे हावड़ा से निकलेगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 1.50 बजे पुरी से चलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।