Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: दुष्कर्म मामले में आरोपी गायक सौरिन भट्ट की तलाश में कोलकाता पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी टीम

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 10:35 PM (GMT+05:30)

    एक दुष्कर्म मामले में बुरी तरह से फंसने वाले गायक सौरिन भट्ट की तलाश में कटक कमिश्नरेट पुलिस की एक टीम कोलकाता गई थी। पश्चिम बंगाल की पुलिस की मदद से ...और पढ़ें

    दुष्कर्म मामले में आरोपी गायक सौरिन भट्ट की तलाश में कोलकाता पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी टीम
    दुष्कर्म मामले में आरोपी गायक सौरिन भट्ट की तलाश में कोलकाता पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी टीम

    संवाद सहयोगी, कटक। ओडिशा में एक दुष्कर्म मामले में बुरी तरह से फंसने वाले गायक सौरिन भट्ट की तलाश में कटक कमिश्नरेट पुलिस की एक टीम कोलकाता गई थी।

    पश्चिम बंगाल की पुलिस की मदद से कटक महिला थाना पुलिस की एक टीम कोलकाता में मौजूद सौरिन भट्ट के घर पर जाकर खोजबीन की मगर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा है।

    विभिन्न जगहों पर की छापेमारी

    जानकारी के मुताबिक टीम गुरुवार की रात को सौरिन भट्ट के बारे में कुछ भी पता ना लगने से वापस खाली हाथ लौट आई है।

    कटक महिला थाना पुलिस टीम के साथ कोलकाता पुलिस की ओर से भी संयुक्त तौर पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस कोलकाता में मौजूद उनके घर पर जाकर परिवार के लोगों से भेंट कर उनसे घटना के बारे में पूछताछ की थी।

    परिजनों को दी चेतावनी

    इसके बाद पुलिस की ओर से परिजनों को चेतावनी दी गई कि अगर वह अपनी तरफ से थाने में हाजिर नहीं होंगे तो, उसके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी परवाना यानी वारंट जारी किया जाएगा।

    क्या था पूरा मामला?

    विदित है कि, कटक में एक युवती के साथ प्यार के संबंध के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करना और ब्लैकमेल करने की शिकायत महिला थाने में की गई थी।

    इसके बाद ब्लैकमेल की आड़ में रुपये लूट करने की लिखित शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने  मामला दर्ज करते हुए घटना की छानबीन जारी रखी है, उसी के तहत सौरिन भट्ट के तलाश में टीम कोलकाता गई थी।