Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में थम नहीं रही राजनीतिक हिंसा: भुवनेश्‍वर में BJD कार्यालय पर बमबाजी की शिकायत, इलाके में तनाव

    Updated: Fri, 17 May 2024 10:41 AM (IST)

    Bhubaneshwar News ओडिशा में चुनाव के दरमियान राजनीतिक हिंसा की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीच गुरुवार रात को भुवनेश्‍वर में बीजद कार्याल ...और पढ़ें

    भुवनेश्‍वर में बीजद कार्यालय पर बमबाजी की शिकायत
    भुवनेश्‍वर में बीजद कार्यालय पर बमबाजी की शिकायत

    HighLights

    1. गुरुवार रात को दो बाइक सवार युवकों ने घटना को दिया अंजाम
    2. बीजद ने भाजपा पर लगाया बमबाजी का आरोप
    3. दो दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों में हुई थी झड़प

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर जगह चुनावी हिंसा एवं तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसी क्रम में राजधानी भुवनेश्वर भी पीछे नहीं है।

    गुरुवार रात बमबाजी की घटना को दिया गया अंजाम

    गुरुवार रात करीब 12 बजे भुवनेश्वर नयापल्ली में बमबाजी होने की खबर सामने आयी है। वार्ड नंबर 38 में बीजद पार्टी कार्यालय में यह घटना हुई है। हालांकि इस बमबाजी में कोई घायल तो नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई है।

    बीजद ने भाजपा पर लगाया आरोप

    जानकार के मुताबिक, दो युवक बाइक से आए और बीजद कार्यालय पर बम फेंककर चले गए। इसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया है। बीजद का आरोप है कि यह कृत्य भाजपा समर्थकों का है।

    कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार में दो गुटों में हुई थी झड़प 

    घटना की सूचना मिलने के बाद नयापल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात में ही छानबीन शुरू की है। यहां उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हुई थी।

    खबरें और भी

    इसके बाद एक गुट की तरफ से थाना में शिकायत दर्ज करायी गई थी। कुल मिलाकर ओडिशा में पहले चरण के चुनाव के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है और यह सरगर्मी अब प्रदेश में कुछ जगहों पर हिंसक रूप ले रही।

    चुनाव में हिंसा नहीं किया जाएगा बर्दाश्‍त: चुनाव आयोग

    चुनाव आयोग ने पहले ही सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं प्रदेश के कोण-अणुकोण से सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय है।

    वहीं, बलांगीर जिला टिटिलागड़ में राजनीतिक हिंसा देखने को मिली है। सइंतला थाना डुंगुरीपाली में 2 भाजपा कार्यकर्ता पर हमला होने की शिकायत सामने आयी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    गुरुवार रात में टिटिलागड़ में भाजपा विधायक उम्मीदवार नवीन जैन एवं उनके समर्थक तेंडीपाली गांव से प्रचार कर लौट रहे थे। इसी समय सोर प्लांट के समीप कुछ लोग 3 से 4 गाड़ी से आए और नवीन जैन के समर्थक पर हमला कर दिया है। दोनों गुट में कहा सुनी हुई।

    इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं की पिटाई करने के साथ अपहरण कर अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद घायल अवस्था में 2 भाजपा कार्यकर्ताओं को बचाया गया। उन्हें अस्पातल में भर्ती किया गया है।

    इस संबंध में घायल दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने सइंतला थाना में 15 लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत की है।पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

    ये भी पढ़ें:

    Odisha News: ओडिशा में बीजेडी वर्कर्स के हमले में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, पोस्टर लगाने पर किया था अटैक

    इस नंबर से कॉल आए तो रिसीव करने की बिल्‍कुल भी न करें गलती, मिनटों में हो जाएंगे ठगी के शिकार; अलर्ट जारी