यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: राष्ट्रपति मुर्मु ने BJD नेता वी सुगनना कुमारी देव के निधन पर शोक किया व्यक्त, एक्स पर ट्वीट कर दी जानकारी
शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीजू जनता दल (बीजेडी) नेता व दसवीं बार विधानसभा की अध्यक्ष रहीं वी सुगनना कुमारी देव के निधन पर शोक व्यक्त किया ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। शनिवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) नेता व दसवीं बार विधानसभा की अध्यक्ष रहीं वी सुगनना कुमारी देव (V Suganna Kumari Dev) के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक (President Murmu) व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स हैंडल पर लिखा कि ओडिशा विधानसभा में विधायक के रूप में दस कार्यकाल तक सेवा करने वाली अनुभवी नेता वी सुगनना कुमारी देव के निधन से दुखी हूं। उन्होंने आगे लिखा कि पार्टियों से परे उन्होंने सभी से सम्मान अर्जित किया। मैं उनके परिवार के सदस्यों और अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "वी. सुगना कुमारी देव के निधन से दुखी हूं, वे एक अनुभवी नेता थीं, उन्होंने ओडिशा विधानसभा में दस बार विधायक के रूप में कार्य किया। पार्टियों से परे, उन्होंने सभी से सम्मान अर्जित किया। राज्य के विकास के लिए उनका योगदान बहुत बड़ा है। मैं उनके परिवार के… pic.twitter.com/u79ULyANzg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2024
राज्य के सीएम ने ये कहा
राष्ट्रपति के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उन्होंने बीजू जनता दल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैं सुग्याना कुमारी देव के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। बीजू जनता दल के एक वरिष्ठ नेता के रूप में, उन्होंने पार्टी को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने आगे कहा कि 10 बार खलीकोट और कबीसूर्यनगर विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करके सार्वजनिक सेवा में अपनी छाप छोड़ी है। यह एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं। बता दें कि वी सुगनना कुमारी देव खलीकोट से आठ बार और कबीसूर्यनगर से दो बार विधायक रहीं।