Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बादामपहाड़ स्टेशन से राष्ट्रपति ने तीन ट्रेनों को झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-आज मेरा सपना पूरा हुआ

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 02:29 PM (IST)

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बादामपहाड़ स्‍टेशन से तीन नए ट्रेनों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्‍होंने किया मयूरभंज अंचल के विकास का उनका सपना अब ...और पढ़ें

    रायरंगपुर में पहुंची देश की महामहिम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
    रायरंगपुर में पहुंची देश की महामहिम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

    जासं, रायरंगपुर/ बादामपहाड़। केंद्र सरकार आदिवासी, खासकर महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। इसका जीवंत उदाहरण मैं खुद हूं, जो ओडिशा के छोटे से गांव से निकल कर आज दिल्ली के सबसे ऊंचे पद पर बैठी हूं। ये बातें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहीं।

    राष्‍ट्रपति ने इन तीन नए ट्रेनों का किया उद्घाटन

    अपने गृह क्षेत्र में मंगलवार को तीन नई ट्रेनों (बदामपहाड़-टाटानगर मेमू, बदामपहाड़-शालीमार साप्ताहिक व बदामपहाड़ राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस) काे रवाना करने के बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं ओडिशा की माटी में ही पली-बढ़ी हूं। आज भले ही ऊंचे पद पर हूं, लेकिन मैं इस माटी को कभी नहीं भूल सकती।' 

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    मयूरभंज के विकास का सपना अब हो रहा पूरा: राष्‍ट्रपति

    उन्‍होंने केंद्र सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल सहित हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यह तभी संभव है, जब सबका साथ व सबका विश्वास हो।

    राष्ट्रपति ने कहा कि मयूरभंज अंचल के सर्वांगीण विकास को लेकर मैंने जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो रहा है। नई ट्रेनों के परिचालन होने से न सिर्फ मयूरभंज अंचल झारखंड और पश्चिम बंगाल से सीधे जुड़ेगा, बल्कि व्यापार के नए रास्ते भी खुलेंगे। इसके साथ ही यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।

    खबरें और भी

    केंद्र सरकार आदिवासी विकास के लिए कर रही काम: राष्‍ट्रपति

    वहीं, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी भाई-बहनों के विकास के लिए काफी काम कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही पहल इसका उदाहरण है। मयूरभंज अंचल को तीन नई ट्रेन देने के लिए उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सहित केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

    ट्रेन से रायरंगपुर पहुंची महामहिम

    राष्ट्रपति बदामपहाड़ से ट्रेन में बैठकर अपने गृह क्षेत्र मयूरभंज जिला स्थित रायरंगपुर स्टेशन पहुंचीं। राष्ट्रपति ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत बदामपहाड़ स्टेशन के 12 करोड़ की लागत से पुनर्विकास योजना का शिलान्यास, रायरंगपुर डाक विभाग के नए कार्यालय का उदघाटन व डाक विभाग के स्मारक विशेष आवरण का विमोचन भी किया। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जलशक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू आदि भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: Odisha News: अस्‍पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दे दी जान, मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए हुआ था एडमिट

    यह भी पढ़ें: Odisha Assembly Winter session: आज से शुरू होगा ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र , इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी BJP