यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
समृद्ध ओडिशा की जनता गरीब... PM मोदी ने BJD के खिलाफ भरी हुंकार, राज्य में डबल इंजन की सरकार को लेकर किया ये दावा
PM Modi in Odisha ओडिशा में आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मतदान हो रहा है। इस दौरान ...और पढ़ें

HighLights
- अनुगुल में पीएम मोदी ने कहा- 10 जून को ओडिशा में डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण
- पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना- जो जगन्नाथ जी के रत्न भंडार की चाभी सुरक्षित नहीं रख सकता, वह आपका कितना विकास करेंगे
- बीजद के राज में न तो ओडिशा की संपदा सुरक्षित है और ना ही ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर: पीएम मोदी
जागरण संवाददाता, अनुगुल। PM Modi in Odisha : ओडिशा समृद्ध पर यहां की जनता गरीब है, इसकी वजह बीजद सरकार है, जो भ्रष्टाचारियों से घिरी हुई है। मुट्ठी भर अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को कब्जा कर बैठ गए हैं। बीजद के छोटे छोटे नेता करोड़ों के मालिक बन गए हैं। यहां के खदान संपदा का लाभ बीजद सरकार ने आपको नहीं लेना दिया।अनुगुल में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उक्त बातें कही है।
ओडिशा में बनने जा रही डबल इंजन की सरकार: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा प्रांत कलाकारों का प्रदेश है। यहां प्रत्येक परिवार में कलाकार हैं। मैंने जीवन के लंबे समय तक पार्टी का संगठन चलाया है।सुबह 10 बजे इतनी बड़ी भीड़ देख मैं अभिभूत हूं। सुबह 7 बजे पुरी में आश्चर्यजनक भीड़ देखा।
प्रभु जगन्नाथ सभी की मनोकामना पूरी करते हैं, मैंने भी प्रभु जगन्नाथ जी से आशीर्वाद मांगा। पूरे देश मोदी सरकार को तीसरी बार लाना चाहते हैं। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन वाली सरकार बनने जा रही है।
25 वर्ष में ओडिशा सरकार ने क्या किया, आज भी यहां के लोगों को रोजगार के लिए दुसरे राज्यों में जाना पड़ता है। यहां के किसान युवा वर्ग परेशानी में हैं। प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य इस तरह की स्थिति क्यों हैं।ओडिशा की गरीबी देख मेरा हृदय द्रवित हो जाता है।
It’s very satisfying to see people from all walks of life come to bless me at the rallies across India. At Dhenkanal, one of the attendees was young Anshuman Mohapatra from Angul. Despite his health challenges and the scorching heat, he came to the rally. This affection is… pic.twitter.com/NdinCDPpno
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2024
केंद्र की योजनाओं में बीजद के लोगों ने किया भ्रष्टचार: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने नई खदान नीति बनायी। इसके तहत ओडिशा को ज्यादा रॉयल्टी मिलती है। डिस्ट्रिक मिनरल फंड बनाया ताकि हर खनिक का एक हिस्सा यहीं विकास में लगे। यहां के लोगों को लाभ हो।
हमने ओडिशा को डीएमएफ के तहत 26 हजार करोड़ रुपया दिया है। यह पैसा ढेंकानाल में बच्चों के स्कूल के लिए गावों की सड़कों के लए खर्च होने थे मगर इसमें भी बीजद के लोगों ने भ्रष्टाचार किया।
बीजद के राज में न तो ओडिशा की संपदा सुरक्षित है और ना ही ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है।
पीएम मोदी ने रत्नभंडार की चाभी का भी उठाया मुद्दा
यह पद्म सम्मान से सम्मानित अंतर्यामी मिश्रा की धरती है, जिन्होंने जगन्नाथ को लेकर इतना काम किया है, मगर बीजद सरकार में जगन्नाथ मंदिर भी सुरक्षित नहीं है।
पिछले 6 साल से जगन्नाथ मंदिर के चाभी का पता नहीं है। पूरे देश की श्रद्धा भगवान जगन्नाथ पर है। हमारे घर की चाभी खो जाती है तो हम कहते हैं भगवान मेरी चाभी खो गई गई है, थोड़ा मदद करो, हमारी चाभी मिल जाती है।
6 साल से चाभी गुम होने के पीछे बीजद सरकार एवं मुख्यमंत्री को घेरा डालकर कब्जा करने वाले सीधे जिम्मेदार हैं। जांच जो हुई थी उसकी रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि बीजद ने वह रिपोर्ट ही दबा दी।
बीजद की खामोशी से लोगों का शक गहरा रहा है। मैं भरोसा दे रहा हूं कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनते ही दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा सरकार जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी।
यह महाप्रभु की सबसे बड़ी सेवा उसी से शुरू हो जाएगी। यह बहुत ही गम्भीर घटना है। ओडिशा की धरोहरों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं वह ओडिशा का क्या विकास करेंगे। भाजपा की सरकार बनाइए, भाजपा ओडिशा के बेटे या ओडिशा की बेटी को ही ओडिशा का मुख्यमंत्री बनाएगी।
10 जून को ओडिशा में डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को मौका दीजिए, ओडिशा का बेटा या बेटी ही ओडिशा का मुख्यमंत्री होगा। मैंने पहले से बताया है शपथ ग्रहण की तारीख बता दी है, 10 जून को ओडिशा में डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इस सरकार का जाना तय है।
21वीं सदी के ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए। बीजद सरकार किसी भी हालत में वह नहीं दे सकती है। इस शताब्दी का अब तक पूरा हिस्सा बीजद को मौक दे चुके हैं। अब समय आ गया है कि बीजद की ढीली-ढाली नीतियां धीमा कार्य को छोड़कर भाजपा की तेज रफ्तार वाली सरकार चुने।
25 वर्ष से सिंचाई के कई प्रोजेक्ट अटके पड़े हैं। रेंगाली सिंचाई परियोजना 80 के दशक से बन रही है।सुवर्णरेखा सिंचाई परियोजना की 1970 से प्लानिंग चल रही थी। हमने इसे पीएम किसान सिंचाई परियोजना के दायरे में लाए। बीजद सरकार के ज्यादा प्रोजेक्ट आज भी अधूरे हैं। ओडिशा की गरीबी देखकर हमारा हृदय विह्वल हो जाता है।
ओडिशा में धान किसानों के साथ विश्वासघात: पीएम मोदी
ओडिशा के धान किसानों के साथ यहां विश्वासघात हुआ है। यहां एक फसल धान की होती है। लेकिन 2200 रुपये की घोषित एमएसपी नहीं मिलती। बीजद के नेता धान किसानों को मंडी में लूटते हैं।
आप हर किसान से मिलिए, और बताइए कि मोदी ने गारंटी दी है कि भाजपा सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ की तरह ओडिशा में भी एमएसपी गारंटी 3100 रुपया प्रति कुंटल होगा। 48 घंटे में धान का पैसा उसके बैंक खाते में जमा हो जाएगा।
कंटनी छंटनी से किसानों को मुक्ति मिलेगी और मंडियों में इलेक्ट्रिक मशीन लगायी जाएगी। बीजद सरकार का पहली बार इस तरह का कच्चा चिट्ठा पूरे देश के सामने आ रहा है।
आदिवासी हित को लेकर बीजद सरकार बेपरवाह: मोदी
आदिवासी हितों के लेकर यह सरकार बेपरवाह है। हमने वन धन योजना बनायी है। इनके माध्यम से वन उत्पादों की खरीद एमएसपी पर होती है। 3500 वन धन केंद्र पूरे देश में हैं. ओडिशा में 175 वन धन केन्द्र हैं।
नवीन बाबू की सरकार ने पेसा कानून तक लागू नहीं की है। इससे आदिवासियों की भूमि से जुड़ी समस्या जैसी की तैसी है। इससे आदिवासी भाई बहनों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। हम दिल्ली से आपको चावल देने के लिए पैसा देेते हैं, ये लोग आपके हिस्से का चावल अपना लेवल लगाकर बाहर भेज देते हैं।
प्रधानमंत्री ने राज्य भाजपा के चुनावी घोषणापत्र की भी याद दिलायी।सुभद्रा योजना आपको बहुत मदद करने वाली है।पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का तेजी से विकास हो रहा है। आपको 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रयोग करेंगे, बाकी बिजली बेचकर आप कमायी भी करेंगे।
अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि ढेंकानाल से मेरे पुराने मित्र रूद्र नारायण पाणी को जीताइए और संबलपुर से धर्मेन्द्र प्रधान को रिकार्ड मतों से जीताकर दिल्ली भेजिए। विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों को जिताकर ओडिशा में डबल इंजन सरकार बनाएं।