Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पोर्टिको, छह श्रमिक घायल; चार की हालत गंभीर

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 01:55 PM (IST)

    पुरी रेलवे स्टेशन में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन पोर्टिको की छत ढहने से ( 6 श्रमिक घायल हो गए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई ज ...और पढ़ें

    पुरी में ढही निर्माणाधीन पोर्टिको छत की तस्‍वीर- जागरण।
    पुरी में ढही निर्माणाधीन पोर्टिको छत की तस्‍वीर- जागरण।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। जगन्नाथ धाम पुरी में विश्वस्तरीय रेल स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि, इसी दौरान रविवार को निर्माणाधीन पोर्टिको छत ढह गई है। ऐसे में यहां कार्य में नियोजित 6 श्रमिक घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बतायी गई है।

    पोर्टिको बनाने में खर्च किए जा रहे 392 करोड़

    घायल श्रमिकों को इलाज के लिए पहले जिला मुख्य अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल एवं एम्स अस्पताल को स्थानांतरित कर दिया गया है।

    यहां उल्लेखनीय है कि ओडिशा में आने वाले चक्रवात को ध्यान में रखते हुए 250 किमी. हवा का मुकाबला करने की क्षमता वाली पुरी रेल स्टेशन की तीन मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है।

    इस कार्य को 2025 तक खत्म करना है। इसके लिए 392 करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है। स्टेशन के सामने के हिस्से की डिजाइन के अनुसार तीन पोर्टिको निर्माण करने की योजना थी। इसमें से एक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में था।

    भरभराकर गिरी पोर्टिको की छत

    35 फुट चौड़ा एवं 30 फुट लम्बा दूसरे पोर्टिक के छत की ढलाई रविवार को हुई थी। हालांकि अचानक सेंडिंग के ढहने के बाद पोर्टिको का पूरा छत के साथ कंक्रीट एवं लोहे की छड़ नीचे गिर गई। ऐसे में वहां कार्यरत चार श्रमिक विसु मंडल (33), शंकर बेरा (35), शम्भु बेरा (30) तथा कुनु गौड़ (32) गम्भरी रूप से घायल हो गए हैं।

    खबरें और भी

    छत गिरने के बाद तुरन्त दमकल वाहिनी, आरपीएफ, जीआरपी एवं कुम्हारपड़ा थाना पुलिस की टीम लोहे की छड़ एवं कंक्रिट को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

    हालांकि, सीमेंड के ढेर के नीचे कोई श्रमिक नहीं दबा था। इस संदर्भ में जीआरपी पुलिस की तरफ से एक मामला दायर कर मामले की छानबीन किए जाने की जानकारी एसआरपी वी.पी.देहुरी ने दी है।

    ये भी पढ़ें:

    JP Nadda Odisha: '5 साल में सभी को मिलेगी मुफ्त बिजली', ओडिशा की रैली में जेपी नड्डा का बड़ा एलान

    Rahul Gandhi Odisha Visit: 'यहां पर चल रही पान की सरकार', राहुल गांधी ने समझाया मतलब; BJD व BJP पर बोला हमला