साजिश या मौत? एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की पत्नी ने ओडिशा में दर्ज कराई FIR
अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा के तालसारी में डूबने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। उनकी पत्नी प्रियंका सरकार ने बालेश्वर पुलिस में शि ...और पढ़ें
HighLights
राहुल बनर्जी की पत्नी ने मौत पर संदेह जताया।
बालेश्वर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
कलाकारों ने सुरक्षा को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल बुलाई।
लावा पांडे, बालेश्वर। पश्चिम बंगाल के प्रख्यात फिल्म अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के मृत्यु मामले में एक नया मोड़ तब आने लगा जब उनकी पत्नी प्रियंका सरकार ने उनके मृत्यु पर शक पैदा करते हुए बालेश्वर के तालसारी थाने में एक मामला दर्ज कराया है।
43 वर्षीय अभिनेता की 29 मार्च को ओडिशा के दीघा के पास बालेश्वर के तालसारी समुद्र तट पर एक टेलीविजन सीरियल की शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।
पुलिस ने जांच शुरू की
उनकी अचानक मृत्यु से सिनेमा और टेलीविजन जगत में शोक की छाया दौड़ पड़ा था। इस संपर्क में बालेश्वर के अतिरिक्त एसपी देव ज्योति दास ने बताया कि शिकायत औपचारिक रूप से दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के शिकायत के आधार पर जांच जारी रखा गया है। शिकायतकर्ता मृतक अभिनेता की धर्मपत्नी प्रियंका सरकार ने शिकायत दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा की अभिनेता के मृत्यु का असली कारण बालेश्वर की पुलिस जल्द खोज निकालेगी। इस बीच बांग्ला मनोरंजन जगत के अभिनेता की मृत्यु पर कलाकारों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।
7 तारीख को अनिश्चितकालीन हड़ताल
इन कलाकारों ने शूटिंग के दौरान सुरक्षा के उपायों पर भी सवाल खड़ा किया है। इन अभिनेताओं ने इसी महीने के 7 तारीख को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का भी एलान किया है।
पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट फोरम में 5 अप्रैल को कोलकाता के टेलीविजन स्टूडियो में आयोजित एक आपातकालीन बैठक के बाद इस निर्णय को औपचारिक रूप दिया है।
इस बैठक में अभिनेता प्रोसेनजीत चैटर्जी सहित सीने उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ अन्य निर्देशक, निर्माता और टेलीविजन चैनल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह घोषणा 5 अप्रैल को कोलकाता में आयोजित एक विशाल विरोध मार्च के बाद हुई है जिसमें फिल्म और टेलीविजन जगत के सदस्यों ने स्वर्गीय कलाकार बनर्जी की मौत के लिए न्याय की मांग किया है।
यह भी पढ़ें- बंगाली अभिनेता राहुल बनर्जी की दीघा में डूबने से मौत, पत्नी ने फैंस से की खास अपील