Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Nyay Yatra: ओडिशा में 341 KM की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी, इन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा; यहां करेंगे आराम

    By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 01:08 PM (GMT+05:30)

    Bharat Jodo Nyay Yatra ओडिशा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चार जिलों से होकर गुजरेगी। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात ...और पढ़ें

    Bharat Jodo Nyay Yatra: ओडिशा में 341 KM की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी, इन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
    Bharat Jodo Nyay Yatra: ओडिशा में 341 KM की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी, इन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

    HighLights

    1. 15 राज्यों के 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी पद यात्रा
    2. ओडिशा में 341 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) के तहत ओडिशा के चार जिलों में पदयात्रा निकालेंगे। 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होने वाली यह यात्रा 66 दिनों तक चलेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

    राहुल गांधी की यह पदयात्रा ओडिशा के केंदुझर, सुंदरगढ़, संबलपुर और झारसुगुडा जिलों में निकलने की सूचना मिली है।

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने अपने एक्स हैंडल पर इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा है कि राहुल गांधी झारखंड के जमशेदपुर के रास्ते ओडिशा के केंदुझर जिले में प्रवेश करेंगे। वह ओडिशा में 341 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इनमें सुंदरगढ़, संबलपुर और झारसुगुडा जिले शामिल हैं।

    15 राज्यों के 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे राहुल गांधी

    उनका झारसुगुडा जिले में लंबे समय तक आराम करने का कार्यक्रम है। वह झारसुगुड़ा को पार कर छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी 15 राज्यों के करीब 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर अपनी पदयात्रा निकालेंगे। एआईसीसी की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया गया कि राहुल गांधी किस मार्ग से गुजरेंगे।

    उधर, दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने ओडिशा का दौरा करेंगे। उनकी टीम जल्द ही आकर ओडिशा में राहुल के रूट को फाइनल करेगी। उन्होंने कहा कि उनका अंतिम यात्रा कार्यक्रम इसके बाद जारी किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Odisha News: तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इन विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    ये भी पढ़ें: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन पर लगा काला धब्‍बा, फर्जी उम्र प्रमाण पत्र के लिए क्रिकेटर सुमित शर्मा पर 2 साल का बैन