Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: रेल मंत्री ने कहा ओडिशा में जल्द ही चलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन, जानिए क्या होगा रूट

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 03:28 PM (GMT+05:30)

    Odisha News ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस राउरकेला से भुवनेश्वर तक जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को भुवनेश्वर में घोषणा की है कि इसक ...और पढ़ें

    Odisha: रेल मंत्री ने कहा ओडिशा में जल्द ही चलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन, जानिए क्या होगा रूट
    Odisha: रेल मंत्री ने कहा ओडिशा में जल्द ही चलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन, जानिए क्या होगा रूट

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा को बहुत जल्द दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस राउरकेला से भुवनेश्वर तक जाएगी। इसके लिए रोडचार्ट तैयार कर लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को भुवनेश्वर में यह घोषणा की है।

    रेल मंत्री ने कहा कि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, अनुगुल, सम्बलपुर, झारसुगुड़ा, सुन्दरगढ़ होते हुए राउरकेला जाएगी। इससे पश्चिम ओडिशा के लोगों को काफी फायदा होगा।

    पुरी और हावड़ा के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस

    गौरतलब है कि ओडिशा में पहले से एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। 18 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू किया था।

    यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन पुरी और हावड़ा के बीच चल रही है। तब प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ओडिशा में लगभग 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के एकाधिक रेल प्रोजेक्ट के लिए आधारशिला एवं लोकार्पण किया था।

    वंदे भारत एक्‍सप्रेस की समय सारिणी

    ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड को सौंपे गए प्रस्ताव के अनुसार, दैनिक वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से सुबह 6.10 बजे रवाना होती है और दोपहर 12.25 बजे पुरी पहुंचती है।

    यह पुरी स्टेशन से दोपहर 1.50 बजे रवाना होकर रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचती है। ट्रेन खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर रोड, भद्रक, बालेश्वर और खड़गपुर स्टेशनों पर दो-दो मिनट रुकती है।

    कम समय में तय होगी हावड़ा और पुरी के बीच की दूरी

    वंदे भारत ट्रेन की आवाजाही को लेकर जहां यात्री काफी उत्साहित हैं, वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि इससे लोगों के यात्रा समय में कमी आएगी। चेन्नई के पेरांबू में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में सम्पूर्ण स्वदेशी रूप से विकसित वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच हैं। यह 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

    खबरें और भी