Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा के राउरकेला में डीजल के ₹44 लाख बकाये के चलते सरकारी बसें ठप, 4 प्रमुख रूटों पर सेवा बंद

    Updated: Fri, 08 May 2026 03:01 PM (IST)

    सरकारी बसों में डीजल के लिए 44 लाख रुपये बकाया होने के कारण राउरकेला से चार प्रमुख रूटों पर बस सेवाएं ठप हो गई हैं। इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी हो ...और पढ़ें

    डीजल न मिलने से चार रूटों पर सरकारी बस सेवा बंद। (AI Generated Image)

    डीजल न मिलने से चार रूटों पर सरकारी बस सेवा बंद। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। सरकारी बसों में डीजल भराने के लिए पैसे नहीं हैं। पहले से ही पेट्रोल पंपों पर 44 लाख रुपये बकाया हैं। फ्यूल स्टेशन प्रबंधन अब उधार में तेल देने को तैयार नहीं है।

    ऐसी स्थिति में राउरकेला से राज्य के चार रूटों पर चलने वाली ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवाएं बंद हो गई हैं। इतना ही नहीं, बकाया रकम होने के कारण पेट्रोल पंप मालिक बस कर्मचारियों को बैठने तक नहीं दे रहे हैं।

    उनसे बचने के लिए संबंधित कर्मचारी टिकट काउंटर या कार्यालय में न रहकर इधर-उधर घूम रहे हैं। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर दिए हैं। स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलने के कारण पिछले दो महीनों से झारसुगुड़ा के लिए बस सेवा बंद है।

    शहर के मध्य स्थित तीन पेट्रोल पंपों से संबंधित बसों में डीजल भरा जाता था। डीजल मद में 44 लाख रुपये बकाया होने के कारण पंप मालिकों ने उधार में तेल देने से मना कर दिया है। अब राज्य के महत्वपूर्ण चार रूटों पर सरकारी बसें नहीं चलने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    राउरकेला से जयपुर, चांदबली, आस्का, नयागढ़ और झारसुगुड़ा के लिए नियमित सरकारी बस सेवाएं चलती थीं। इन रूटों पर चलने वाली बसों में सफर करने के लिए यात्री 3-4 दिन पहले टिकट बुक कराया करते थे। लेकिन पिछले पांच दिनों से अचानक जयपुर, चांदबली और आस्का रूट की बस सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं।

    खबरें और भी

    नयागढ़ रूट पर भी बस सेवा बंद हो गई है। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कर रखी थी, उन्हें बस सेवा बंद होने की पूर्व सूचना नहीं दी गई। कई यात्रियों को अब तक टिकट के पैसे वापस नहीं मिलने की भी शिकायत है।

    इससे पहले भी पिछले दो महीनों से राउरकेला-झारसुगुड़ा के बीच चलने वाली बस सेवा बंद पड़ी है। अत्याधुनिक बस के स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलने के कारण वाहन गैरेज में खड़ा है। ऐसे में अब तक बकाया राशि जमा नहीं होने से राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।

    रघुनाथपाली के विधायक तथा जिला योजना समिति के अध्यक्ष दुर्गा चरण तांती ने कहा है कि वे इस समस्या को लेकर राज्य परिवहन आयुक्त से चर्चा करेंगे और जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में भीड़ की पिटाई से रेलवे कॉन्स्टेबल की हुई थी मौत, 5 गिरफ्तार; CM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में बड़ा हादसा टला: तलचुआ नदी मुहाने पर पलटी नाव, 8 मछुआरे बचाए गए सुरक्षित