Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, कई पंप बंद; दोपहिया वाहनों को 100 और कारों को मात्र 500 का मिल रहा ईंधन

    Updated: Fri, 08 May 2026 05:25 AM (IST)

    राउरकेला में ईंधन का गंभीर संकट गहरा गया है, जिससे कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं और अन्य पर बिक्री सीमित कर दी गई है। ...और पढ़ें

    ओडिशा में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट

    ओडिशा में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। लौहनगरी राउरकेला के विभिन्न हिस्सों में अचानक ईंधन की भारी किल्लत पैदा हो गई है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि शहर के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ताला लटक गया है, जबकि अन्य पंपों ने ग्राहकों को दी जाने वाली ईंधन की मात्रा सीमित कर दी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल टाउनशिप के पास पानपोष रोड पर स्थित हिंदुस्तान ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पिछले चार दिनों से बंद पड़ा है। इस पंप के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया है और बाहर नो स्टॉक का नोटिस चस्पा कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

    ईंधन टैंकर डिपो तक नहीं पहुंच पा रहे 

    पेट्रोल पंप प्रबंधन का कहना है कि पारादीप से आने वाले ईंधन टैंकर डिपो तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल दोनों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बाधित होने की वजह से प्रबंधन ने नया स्टॉक आने तक बिक्री को पूरी तरह निलंबित रखने का फैसला किया है। 

    हालांकि, यह समस्या केवल एक पंप तक सीमित नहीं है। हिंदुस्तान ऑटोमोबाइल्स के ठीक सामने स्थित एक अन्य पेट्रोल पंप पर भी ईंधन की जबरदस्त कमी देखी जा रही है। 

    चार पहिया वाहनों को अधिकतम 500 रुपये का ही ईंधन 

    वहां स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने नियंत्रित वितरण का सहारा लिया है। वर्तमान में इस पंप पर दोपहिया वाहनों को केवल 100 रुपये और चार पहिया वाहनों को अधिकतम 500 रुपये का ही ईंधन दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    ईंधन की इस अचानक आई कमी ने शहर के आम जनजीवन और यात्रियों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई वाहन मालिकों ने इस अव्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया है। पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारों और भविष्य में ईंधन की उपलब्धता को लेकर बनी अनिश्चितता ने स्थानीय निवासियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।