Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राउरकेला में LPG गैस की किल्लत: बंद होने की कगार पर होटल-रेस्तरां, घरेलू-कॉमर्शियल दोनों सिलेंडर प्रभावित

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 03:48 PM (IST)

    ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण राउरकेला में गैस की किल्लत शुरू हो गई है। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से ...और पढ़ें

    खबर के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर

    खबर के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, राउरकेला। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब देश में गैस और ईंधन आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। शहर में घरेलू गैस के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत शुरू हो गई है।

    इससे लोगों की रसोई प्रभावित हो रही है,साथ ही होटल, रेस्तरां और खाद्य उद्योग से जुड़े व्यवसाय भी संकट का सामना कर रहे हैं। पहले गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं की मांग के मुताबिक सिलेंडरों की आपूर्ति 2 से 3 दिनों के भीतर कर दी जाती थी।

    लेकिन वर्तमान स्थिति में गैस की कमी के कारण उपभोक्ताओं को कई-कई हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर शहर के होटल और रेस्तरां के कारोबार पर पड़ने लगा है।

    होटल और रेस्तरां में गैस की कमी

    बुधवार से ही नगर के कई होटल और रेस्तरां में गैस की कमी देखने को मिल रही है। होटल मालिकों और रेस्तरां संचालकों का कहना है कि गैस एजेंसियों को ऑर्डर देने के बावजूद गैस की कमी बताकर कई दिनों की वेटिंग दी जा रही है। जबकि होटल और रेस्तरां में रोजाना कई सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।

    संचालकों के अनुसार नगर में करीब 300 से अधिक होटल और रेस्तरां संचालित हो रहे हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों सिलेंडरों की खपत होती है। गैस आपूर्ति बाधित होने से कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। जिससे संचालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

    खबरें और भी

    बंद होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं रेस्तरां

    व्यवसायियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो शहर के कई होटल और रेस्तरां बंद होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं। वहीं आम उपभोक्ताओं को भी घरेलू गैस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

    शहर में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में लगातार कमी आ रही है, जिससे होटल और रेस्तरां संचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही सरकार की ओर से इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो शहर के कई होटल और रेस्तरां बंद होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं। -प्रवीण गर्ग,निवर्तमान अध्यक्ष, राउरकेला होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन


    घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार हो रही कमी से होटल, रेस्तरां और विभिन्न उद्योगों की चिंता बढ़ती जा रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को महीने में केवल एक ही सिलेंडर देने की बात कह रही हैं, जिससे व्यवसाय चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले एक सप्ताह में स्थिति और गंभीर हो सकती है। होटल, रेस्तरां और उद्योगों की गतिविधियां गैस पर ही निर्भर हैं। यदि उद्योग और व्यवसाय ही नहीं चल पाएंगे तो सरकार के खजाने में राजस्व कहां से आएगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उचित और प्रभावी निर्णय लेकर गैस आपूर्ति को सामान्य करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। -शुभा पटनायक, उपाध्यक्ष,ब्राह्मणी क्लब राउरकेला


    गैस एजेंसियों को ऑर्डर देने के बावजूद सिलेंडरों की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है और कई-कई दिनों की वेटिंग बताई जा रही है। इससे होटल और रेस्तरां संचालकों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यदि जल्द ही गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य नहीं हुई तो शहर के कई छोटे-बड़े होटल और रेस्तरां बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। सरकार और संबंधित विभाग से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करे। -विश्वनाथ दे,सचिव, राउरकेला होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन