Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा के राउरकेला में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, बंद पार्किंग से 167 सिलिंडर जब्त

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 01:55 AM (IST)

    राउरकेला में एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी के बीच प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

    बंद पार्किंग से 167 सिलिंडर जब्त

    बंद पार्किंग से 167 सिलिंडर जब्त

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, राउरकेला। नगर में एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे सेक्टर-7 थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगुन पार्क के पास स्थित एक बंद पार्किंग शेड में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 167 गैस सिलिंडर (103 कमर्शियल और 58 घरेलू सिलेंडर भरे और खाली) जब्त किए।

    सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर अतिरिक्त तहसीलदार,आपूर्ति विभाग, राउरकेला महानगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग, प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब तीन घंटे तक अभियान चलाया। 

    सिलिंडरों को वाहनों में लादकर जब्त कर लिया 

    मौके पर पहुंची टीम को गोदाम मालिक का पता नहीं चल सका, जिससे कार्रवाई में कुछ देर तक बाधा आई। इसके बाद अतिरिक्त तहसीलदार सुदक्ष पटेल के निर्देश पर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां भारी मात्रा में गैस सिलिंडर पाए गए। इसके बाद कर्मचारियों की मदद से सभी सिलिंडरों को वाहनों में लादकर जब्त कर लिया गया। 

    अधिकारियों के अनुसार, जमाखोरी और कालेबाजारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा जब्त सिलिंडरों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

    167 सिलिंडर जब्त किए गए 

    अतिरिक्त तहसीलदार सुदक्ष पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की और तुरंत छापेमारी शुरू की। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

    वहीं अतिरिक्त सिविल सप्लाई अधिकारी ज्योत्सना रानी कर्णा ने बताया कि करीब 167 सिलिंडर जब्त किए गए हैं। फिलहाल गोदाम मालिक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी तलाश जारी है।

    छापेमारी के दौरान एडिशनल सप्लाय अधिकारी मंगल सिंह, निहार महापात्र,प्रमति मल्लिक,अनावेश नायक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोनालिसा टोप्पो सहित सेक्टर 7 पुलिस अधिकारी शामिल रहे में।

    कालाबाजारी रोकने के लिए तीन टीमें गठित

    नगर में गैस की किल्लत को देखते हुए राउरकेला महानगर निगम आयुक्त धीना दस्तगीर ने 15 सदस्यीय तीन टीमों का गठन किया है। इन टीमों का नेतृत्व अतिरिक्त तहसीलदार सुदक्ष पटेल कर रहे हैं। टीम में आपूर्ति विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, निगम के अधिकारी, प्रवर्तन कर्मचारी और पुलिस बल शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में रोजाना छापेमारी कर गैस सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी पर नियंत्रण करने में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।