Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राउरकेला रेलवे स्टेशन पर टिकट दलालों का कब्जा: आम यात्री परेशान, दावों की खुली पोल

    Updated: Sun, 03 May 2026 04:27 PM (IST)

    राउरकेला रेलवे स्टेशन पर टिकट दलालों का दबदबा है, जिससे आम यात्रियों को कंफर्म या तत्काल टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। राउरकेला रेलवे स्टेशन इन दिनों टिकट दलालों के चंगुल में है। स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर दलालों का इस कदर दबदबा है कि आम यात्रियों के लिए काउंटर से कंफर्म या तत्काल टिकट हासिल करना लगभग नामुमकिन हो गया है।

    यह काला कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहा है। इस संगठित गिरोह की सक्रियता का अंदाजा हाल ही में हुई एक गिरफ्तारी से लगाया जा सकता है। शुक्रवार सुबह जब दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ आईजी एसके मिश्रा खुद स्टेशन के दौरे पर थे, ठीक उसी समय मुख्य प्रवेश द्वार के पास आरक्षण केंद्र से रुक्मिणी देवी नामक महिला को टिकट दलाली करते पकड़ा गया।

    आईजी की मौजूदगी और स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े पहरे के बावजूद दलाल का सक्रिय होना यह साबित करता है कि इन अपराधियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। पकड़ी गई महिला के पास से एसी श्रेणी का तत्काल टिकट बरामद होना इस बात की पुष्टि करता है कि दलाल किस तरह तकनीक और सेटिंग के दम पर आम जनता के हक पर डाका डाल रहे हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर यह कोई इकलौता मामला नहीं है, बल्कि दलालों का एक पूरा नेटवर्क यहां काम कर रहा है। जब सुरक्षा विभाग के सबसे बड़े अधिकारी के दौरे के दौरान दलाल इतने बेखौफ होकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं, तो आम दिनों में स्थिति कितनी भयावह होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    रेलवे प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद राउरकेला स्टेशन पर दलाली का यह खेल बदस्तूर जारी है। यात्रियों ने मांग की है कि केवल छिटपुट गिरफ्तारियों से खानापूर्ति करने के बजाय, इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचकर ठोस कार्रवाई की जाए ताकि आम आदमी को टिकट खिड़की पर अपना हक मिल सके।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा के मलकानगिरी मे हशीश तेल बनाने वाली मोबाइल यूनिट का भंडाफोड़, 50 किलो गांजा बरामद

    यह भी पढ़ें- ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती घोटाला: सीबीआई ने 8 बिचौलियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए; बिहार के 3 आरोपी