Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    22 जनवरी के लिए संबलपुर भाजपा की खास तैयारी, 51 क्विंटल बूंदी के लड्डू बनाने का काम शुरू

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 04:09 PM (IST)

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसके लिए संबलपुर भाजपा ने लड्डू बनाने का काम शुरू कर दिया है। संबलपुर भाजपा ने संबलपुर विधानसभ ...और पढ़ें

    22 जनवरी के लिए संबलपुर भाजपा ने शुरू किया लड्डू बनाना।
    22 जनवरी के लिए संबलपुर भाजपा ने शुरू किया लड्डू बनाना।

    संवाद सूत्र, संबलपुर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है। इस तारीख की घोषणा के बाद से ही देशभर में एक अलौकिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक माहौल बन गया है। सभी ने इस दिन को अपने-अपने तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है।

    51 क्विंटल बूंदी के लड्डू बनाने का काम शुरू

    घरों में पूजा, भजन, कीर्तन, प्रसाद वितरण के साथ मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा कई संस्थाओं की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इसी कड़ी में संबलपुर भाजपा ने संबलपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर से 51 क्विंटल बूंदी के लड्डू बांटने का निर्णय लिया है। इसी उद्देश्य से बुधवार से लड्डू बनाने का काम शुरू कर दिया है।

    जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल ने किया शुभारंभ

    इसका शुभारंभ धनकौड़ा स्थित साक्षी गोपीनाथ मंडल के अध्यक्ष सरोज कुमार घड़ेई के आवास से किया गया। शुरुआत सबसे पहले जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल ने बूंदी बनाने से की।

    भाजपा ने संबलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी सात मंडलों में इसी तरह का काम करने का निर्णय लिया है। इस पवित्र कार्य में मानस रंजन बक्सी, पिंटू ओराम, जुगल रेड्डी, प्रदीप कुमार बेहेरा, टेकधर कार, सुरेश शर्मा, टुकु महांती उपस्थित रहे और सहयोग किया।

    यह भी पढ़ें: गाड़ी के नीचे चैन की नींद सो रहे थे मजदूर, किसी ने कर दिया स्‍टार्ट; बरगढ़ में हुए भयानक हादसे में चार की मौत और एक घायल

    यह भी पढ़ें: जंगल में नशा माफियाओं की काली करतूत, कुएं में भरकर रखा था 7000 लीटर देसी शराब; छापामारी करने गई टीम के उड़े होश