ओडिशा के संबलपुर आबकारी विभाग में ₹3.67 करोड़ का घोटाला, 2 गिरफ्तार; करीब ₹24 लाख कैश जब्त
संबलपुर आबकारी विभाग में 3.67 करोड़ रुपये की बड़ी आर्थिक गड़बड़ी सामने आई है। पुलिस ने धोखाधड़ी से सरकारी कोष हड़पने के आरोप में निलंबित जूनियर असिस्ट ...और पढ़ें

ओडिशा के संबलपुर आबकारी विभाग में ₹3.67 करोड़ का घोटाला, 2 गिरफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, संबलपुर। संबलपुर जिला आबकारी विभाग में बड़ी आर्थिक गड़बड़ी सामने आई है। संबलपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के जरिए विभाग से करीब 3.67 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में संबलपुर आबकारी कार्यालय का निलंबित जूनियर असिस्टेंट संदीप कुमार पटनायक और सेवानिवृत एएसआई शरतचंद्र बेहरा शामिल हैं।
बताया है कि इस घोटाले में शामिल आरोपितों में एक सेवानिवृत एएसआई अच्युत देहुरी भी है, जिसे अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
शुक्रवार के दिन, संबलपुर जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश भामू ने बताया कि यह घोटाला सरकारी कोष से नवंबर 2022 से अक्टूबर 2025 के बीच किया गया था।
ऑडिट के दौरान आर्थिक गड़बड़ियों का पता चलने के बाद, आबकारी विभाग की ओर से नौ मार्च 2026 के दिन, स्थानीय अईंठापाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
आरोपितों ने आईएफएमएस पोर्टल के जरिए फर्जी मंजूरी आदेश तैयार करके पेंशन और बकाया के करोड़ों रुपये गैर-कानूनी तरीके से निकाल लिए थे।
पुलिस ने आरोपितों से नकद 23 लाख 46 हजार 500 रुपये ज़ब्त किया और अलग-अलग बैंक अकाउंट में करीब 44 लाख रुपये फ्रीज़ कर दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने के लिए आगे जांच कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल है।