Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारी बारिश के बाद पुरी के प्राचीन कपालमोचन मंदिर में घुसा नाले का पानी, व्यवस्था पर उठे सवाल

    By Laxmi Narayan PattanikEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:25 AM (IST)

    भारी बारिश के बाद पुरी के प्राचीन कपालमोचन मंदिर में नाले का पानी घुस गया, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भारी बारिश से पुरी के कपालमोचन मंदिर में घुसा नाले का पानी।

    2. गर्भगृह तक पानी पहुंचने से मंदिर की पवित्रता पर उठे सवाल।

    3. स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की, परियोजना पर सवाल।

    जागरण संवाददाता, पुरी। मूसलाधार बारिश के बाद श्रीक्षेत्र पुरी स्थित प्राचीन कपालमोचन मंदिर में नाले का पानी घुसने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता है। श्रीक्षेत्र के प्रसिद्ध पांच शैव पीठों में शामिल इस प्राचीन मंदिर में पहली बार इस तरह ड्रेनेज का पानी प्रवेश करने की बात सामने आई है।

    जानकारी के अनुसार, भारी वर्षा के कारण गांडुआ चौरा चौक से तेज बहाव के साथ नाले का पानी झरने की तरह मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया। देखते ही देखते गर्भगृह में भी टखनों से ऊपर तक पानी भर गया, जिससे मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए।

    धार्मिक महत्व के मंदिर में नाले का पानी प्रवेश

    स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना के दौरान कपालमोचन मंदिर परिसर और इसके मुख्य मार्ग को विकास कार्यों में शामिल नहीं किया गया था। इसी का परिणाम है कि आज मंदिर को ऐसी गंभीर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

    श्रद्धालुओं और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के मंदिर में नाले का पानी प्रवेश न कर सके।

    खबरें और भी