Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Special Train: ओडिशा से अयोध्या के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन, इन रूटों से होकर रामनगरी पहुंचेंगे भक्त

    By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 05:23 PM (IST)

    500 सालों तक टाट में रहने के बाद भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। ऐसे में प्रभु श्रीराम के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए लोगों ...और पढ़ें

    तीर्थ यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल एवं अन्य भाजपा नेता।
    तीर्थ यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल एवं अन्य भाजपा नेता।

    HighLights

    1. फर्स्ट फेज में पुरी, नयागढ़ और जगतसिंहपुर जिलों से राम भक्तों को भेजा गया अयोध्या
    2. ओडिशा के सभी जिलों से राम भक्त अयोध्या जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। 500 वर्ष तक टाट में रहने के बाद भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। ऐसे में प्रभु श्रीराम के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए पूरे देश के साथ ओडिशा के लोगों में भी खुशी की लहर है।

    प्रदेश के अनगिनत रामभक्तों के उत्साह एवं रुचि का सम्मान देते हुए उनके दर्शन को सुचारू बनाने के लिए रेल विभाग के सहयोग से मंगलवार से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। इसी कड़ी में ओडिशा के राम भक्तों के लिए ''भुवनेश्वर-दर्शन नगर (अयोध्या) आस्था स्पेशल ट्रेन'' आज अयोध्या के लिए रवाना हुई है।

    1500 राम भक्त भुवनेश्वर से अयोध्या रवाना

    इस ट्रेन से 1500 से अधिक राम भक्त भुवनेश्वर से अयोध्या निकले हैं। यह विशेष ट्रेन बुधवार 7 फरवरी की सुबह अयोध्या पहुंचेगी और 24 घंटे के प्रवास के बाद 8 फरवरी को भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी और 9 फरवरी को भुवनेश्वर पहुंचेगी।

    आज की यात्रा में पुरी, नयागढ़ और जगतसिंहपुर जिलों के राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं और चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जिलों से राम भक्त अयोध्या का दौरा करेंगे और भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने दी है।

    खबरें और भी

    मनमोहन सामल ने यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोलक महापात्र, बिरंचि त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री शारदा शतपथी, प्रदेश सचिव सरोज कर, दिलीप मलिक, प्रभाति परिड़ा, सुकेश पाणीग्राही, अश्रित पटनायक, सुजीत कुमार दास, अभिलाष पंडा, अशोक पात्र प्रमुख उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें: ओडिशा के लोगों के लिए खुशखबरी! अब संबलपुर तक चलेगी यह एक्‍सप्रेस ट्रेन, इस दिन से होने जा रहा शुरू; पढ़ें इसका टाइम टेबल

    ये भी पढ़ें: Odisha Board Exam: बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर सुरक्षा होगी सख्त, 300 सेंटर पर होगी AI की व्यवस्था; CCTV कैमरे से होगी निगरानी