विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Accident News: तेज रफ्तार बोलेरो ने घर के बाहर बैठे छह लोगों को रौंदा, दो की मौत; चार गंभीर

Published: Wed, 19 Jun 2024 06:29 PM (IST)

Odisha Accident News ओडिशा के राउरकेला में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर के बाहर ...और पढ़ें

आधा दर्जन लोगों को रौंदने के बाद तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा कर पलट गई।
आधा दर्जन लोगों को रौंदने के बाद तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा कर पलट गई।

HighLights

  1. उमस भरी गर्मी में राहत पाने के लिए सड़क पर बैठे थे लोग
  2. एक ने मौके पर तो दूसरे शख्स ने अस्पताल में तोड़ दिया दम
  3. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा

जागरण संवाददाता, राउरकेला। उमस भरी गर्मी में राहत पाने के लिए मंगलवार की रात को बड़गांव थाना क्षेत्र के देउरापाड़ा के पास लोग घर से बाहर सड़क पर बैठे थे तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने छह लोगों को रौंद दिया।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर मारने के बाद बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त करने के साथ घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

कैसे हुआ हादसा

बड़गांव थाना क्षेत्र के घंटीबुड-देउरापाड़ा मार्ग में घंटीबुड स्कूल के पास मोड़ पर रात को घर से बाहर आधा दर्जन से अधिक लोग सड़क पर बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चालक ने संतुलन खो दिया और बोलेरो सामने एक पेड़ से टकरा गई।

इस दुर्घटना में गांव के 30 वर्षीय मंगला प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, विजय किसान, कुमर किसान, लोचन किसान एवं कपिल किसान, हेमंत किसान को गंभीर चोट लगी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सुंदरगढ़ जिला मुख्य अस्पताल पहुंचाया।

यहां पर इलाज के दौरान विजय किसान की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद स्वजन को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है।

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

बंधपाली-किंजिरकेला मार्ग में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मृत्यु हो गई। रतनपुर गांव निवासी 34 वर्षीय विक्रम नायक व विनोद नायक बाइक से किंजिरकेला की ओर जा रहे थे। सदर थाना क्षेत्र के टांगरमुंडा गांव के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इससे दोनों को गंभीर चोट लगी। पुलिस की सहायता से उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां पर विक्रम की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को जब्त किया गया एवं उसका पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें

Odisha के बालेश्वर में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद, CM ने की शांति बनाए रखने की अपील

Odisha News: बरगढ़ में हाथियों के हमले में मां और दो बच्‍चों की मौत, कटक में मृत मिला एक नर गजराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।