Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें, राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 12:58 PM (IST)

    कटक के बारबाटी स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया। इस मैच के दौरान फ्लड लाइट बंद होने की घटना सामने आ ...और पढ़ें

    बारबाटी स्टेडियम में मैच के दौरान बंद हुई फ्लड लाइट
    बारबाटी स्टेडियम में मैच के दौरान बंद हुई फ्लड लाइट

    HighLights

    1. भारत-इंग्लैंड एकदिवसीय मैच के दौरान बंद हुई फ्लड लाइट
    2. 20 मिनट तक मैच रुका रहने की वजह से दर्शकों में फैला असंतोष
    3. ओडिशा के खेल मंत्री ने ओसीए को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    संवाद सहयोगी, कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन यानी ओसीए और ओडिशा का छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब हुई है।

    राज्य सरकार ने जारी किया नोटिस

    वहीं, अब इस मामले में राज्य खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज के द्वारा ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जवाब मांगा गया है।

    मैच आयोजन को लेकर उठ रहे सवाल

    • बारबाटी स्टेडियम में फ्लड लाइट अचानक बंद होने की घटना के बाद अब इस तरह की अव्यवस्था को लेकर आने वाले दिनों में यहां पर मैच आयोजन को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
    • पिछले 7 दिन से नियमित रूप से बारबाटी स्टेडियम में फ्लड लाइट की परीक्षा की जा रही थी, लेकिन रविवार की शाम को भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान ये बंद हो गई।

    रोहित शर्मा और शुभमन गिल कर रहे थे बैटिंग

    भारत के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल शानदार बैटिंग कर रहे थे कि, तभी ठीक 6:19 मिनट पर एक फ्लड लाइट अचानक से बंद हो गई। क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय के पास मौजूद लीजेंडरी बॉक्स के ऊपर लगी फ्लड लाइट अचानक बंद हो गई।

    मैदान में पूरे जोश के साथ खेल चल रहा था कि तभी यह फ्लड लाइट बंद होने के कारण दर्शकों के बीच निराशा छा गया और जिसको लेकर लोग काफी असंतुष्ट भी नजर आए।

    20 मिनट बाद शुरू हुआ मैच

    इस घटना के 20 मिनट बाद यानी शाम के 6.39 मिनट पर दोबारा खेल शुरू हुआ। जनरेटर खराब हो जाने के कारण इस तरह की स्थिति पैदा होने की बात ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय बेहेरा ने दी।

    इस जानकारी के अनुसार, टेक्निकल समस्या के कारण जनरेटर बंद हो गया और वहां पर मौजूद और एक नया जनरेटर को लगाने में समय लगा।

    बस बनी रुकावट

    ओसीए कार्यालय के सामने रहने वाली भारत और इंग्लैंड टीम की बस वहां पर रुकावट बनी। उन बस के बस ड्राइवर स्टेडियम में मैच देख रहे थे।

    इसकी वजह से पहले उन्हें बुलाना पड़ा। फिर दोनों बस को हटाकर नया जनरेटर लाकर लगाने में 20 से 25 मिनट लग गया।

    स्टेडियम के नवीकरण की मांग

    बारबाटी स्टेडियम की स्थिति काफी बदहाल हो चुकी है। ऐसे उसकी की नवीकरण किया जाना बहुत जरूरी है, यह बात इस मौके पर ओसीए संजय बेहेरा ने कही है।

    स्टेडियम की नवीकरण को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ भी बातचीत होने की बात उन्होंने इस मौके पर कही है।

    यह घटना घटने के कारण बारबाटी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इससे पहले भी कई बार स्टेडियम से ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    सुर्खियों में रहीं ये घटनाएं

    • वर्ष 2015 में भारत-दक्षिण अफ्रीका फ्लड लाइट टी 20 मैच के दौरान प्रशंसकों के द्वारा स्टेडियम को बोतल फेंकने की घटना इनमें से एक है।
    • मैच के दौरान तेज म्यूजिक के कारण अंपायर ने 2 से 3 मिनट तक खेल को बंद रखा था, म्यूजिक बंद होने के बाद फिर से खेल शुरू हुआ।

    ये भी पढ़ें

    खबरें और भी

    IND vs ENG 2nd ODI: भारत-इंग्लैंड मैच के टिकटों की कालाबाजारी, पुलिस ने 7 आरोपितों को किया गिरफ्तार

    Odisha News: महावीर फेरो अलॉयज प्लांट में विस्फोट, तीन मजदूर हुए घायल