Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: पुरी समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाया 'चंद्रयान'-3 , दिया 'विजयी भव' का संदेश

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 11:41 PM (IST)

    Chandrayaan 3 Launch ओडिशा में एक तरफ जहां पूरा देश चंद्रयान -3 के सफल प्रक्षेपण के इंतज़ार में नजरें गड़ाए बैठा है वहीं चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्चिंग का ...और पढ़ें

    पुरी समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक ने लॉन्च से पहले रेत पर बनाया 'चंद्रयान'-3 , दिया 'विजयी भव' का संदेश
    पुरी समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक ने लॉन्च से पहले रेत पर बनाया 'चंद्रयान'-3 , दिया 'विजयी भव' का संदेश

    संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल/भुवनेश्वर। ओडिशा में एक तरफ जहां पूरा देश चंद्रयान -3 के सफल प्रक्षेपण के इंतज़ार में नजरें गड़ाए बैठा है, वहीं चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

    इससे ठीक पहले प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने गुरुवार को ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर "विजयी भव" संदेश के साथ शुभकामनाएं देते हुए 500 स्टील के कटोरे का इस्तेमाल करके चंद्रयान 3 की अद्भुत रेत कला को उकेरा है।

    22 फीट है रेत के चंद्रयान-3 की लंबाई

    पटनायक ने चंद्रयान-3 की 22 फीट लंबी रेत कला बनाई है। इसमें उन्होंने 15 टन रेत का इस्तेमाल किया है। विद्यालय के छात्र कला का अद्भुत नमूना तैयार करने के लिए प्रसिद्ध रेत कलाकार के साथ सहयोग कर रहे थे।

    चंद्रयान -3 मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शुक्रवार 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च करने की योजना है। इसरो ने गुरुवार13 जुलाई को कहा कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

    बुधवार को पूरा हुआ रिहर्सल

    हालांकि, चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग की प्रक्रिया का 24 घंटे का लॉन्च रिहर्सल बुधवार को पूरा कर लिया गया था। वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने कहा है कि चंद्रमा तक पहुंचने के चंद्रयान-3 मिशन को सभी पहलुओं पर सफल होना चाहिए ताकि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक अहम पड़ाव पार कर सके।

    खबरें और भी

    उन्होंने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग को बेहद मुश्किल और जटिल करार दिया। हालांकि, पूरा देश इस मिशन के सफलतापूर्वक लॉन्च होने की आशा कर रहा है।