विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: झारसुगुड़ा में प्रतिबंधित मांस की तस्करी को लेकर तनाव, उग्र लोगों ने स्कूटी-घर में जमकर तोड़फोड़ की

By Kamal Kumar Biswas Edited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 08 Jan 2024 04:55 PM (IST)

प्रतिबंधित मांस तस्करी का एक और मामला सामने आने के बाद ओडिशा के झारसुगुड़ा में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो ...और पढ़ें

Odisha News: झारसुगुड़ा में प्रतिबंधित मांस की तस्करी को लेकर तनाव, उग्र लोगों ने स्कूटी-घर में जमकर तोड़फोड़ की
Odisha News: झारसुगुड़ा में प्रतिबंधित मांस की तस्करी को लेकर तनाव, उग्र लोगों ने स्कूटी-घर में जमकर तोड़फोड़ की

HighLights

  1. प्रतिबंधित मांस भर कर ले जा रहा था युवक
  2. प्रतिबंधित मीट सड़क पर जहां-तहां फैल गया

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा। प्रतिबंधित मांस तस्करी का एक और मामला सामने आने के बाद ओडिशा के झारसुगुड़ा में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सूचना के अनुसार, सुबह के समय झारसुगुड़ा-संबलपुर बीजु एक्सप्रेस-वे पर संजीवनी अस्पताल के पास से एक नाबालिग स्कूटी में कई पॉलीथिन प्रतिबंधित मांस भर कर ले जा रहा था। तभी स्कूटी असंतुलित होकर पलट गई।

पॉलीथिन में रखा प्रतिबंधित मांस सड़क पर यहां वहां फैल गया। सड़क पर मांस को पड़ा देख स्थानीय लोगों को शक हुआ।

लोगों ने स्कूटी चला रहे नाबालिग से पूछताछ की उसने बताया कि वह प्रतिबंधित मांस ले जा रहा था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी स्कूटी को तोड़-फोड़ डाला। जिसके बाद भीड़ सदर थाना पहुंची तथा जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मांस तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रतिबंधित मांस तस्करी करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने नाबालिग को साथ लेकर उसके घर पहुंची और छानबीन शुरू की तो घर में रखे डीप फ्रीजर में बड़े पैमाने में प्रतिबंधित मांस रखे मिले। वहीं, पुलिस के घर में छापामारी से पहले ही प्रतिबंधित काफी मांस को पास में स्थित एक कुएं में फेंक दिया गया था।

उधर, नाबालिग के घर में प्रतिबंधित मांस डीप फ्रीजर से जब्त होने की सूचना पाने के बाद गुस्साई भीड़ वहा भी पहुंचकर उक्त तोड़-फोड़ करने के साथ वहां रखी एक गाड़ी में आग लगा दी थी।

पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाने के बाद उस नाबालिग से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित मांस के व्यापार में कौन-कौन शामिल है तथा कहां से यह प्रतिबंधित मांस लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Odisha News : कैसे मिलेगा बच्चों को उच्चा शिक्षा? 30 साल बाद भी ओडिशा के इस जिले में सरकारी कॉलेज नहीं

ये भी पढ़ें: Odisha: सरकार के साथ चर्चा के बाद ओडिशा में ड्राइवरों ने लिया आंदोलन वापस, दिया गया आश्‍वासन- सख्त सजा का कानून अभी नहीं लागू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।