विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Heavy Rain Alert: ओडिशा में 21 सितंबर तक जमकर होगी बारिश, 14 जिलों में IMD का अलर्ट

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 19 Sep 2022 11:01 AM (IST)

Odisha Heavy Rain Alert मौसम विभाग ने आगामी 21 सितंबर तक राज्‍य के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्‍य में चक्रवात के प्रभाव की वजह से विभिन्न जिलों में वर्षा का क्रम जारी है और आज अधिक वर्षा रिकार्ड की गई।

21 सितंबर तक भुवनेश्वर में भारी वर्षा (Heavy Rain in Bhubaneshwar) जारी रहने की सम्भावना
21 सितंबर तक भुवनेश्वर में भारी वर्षा (Heavy Rain in Bhubaneshwar) जारी रहने की सम्भावना

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Odisha Weather Update: उत्तर बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में वर्तमान में चक्रवात सक्रिय है। जिसके चलते मंगलवार तक अधिक संघनित होकर उत्तर-पश्चिम की ओर गति करते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव के क्षेत्र का रूप लेगा।

चक्रवात के प्रभाव की वजह से विभिन्न जिलों में वर्षा का क्रम जारी है और आज अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है। 21 सितंबर तक क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भुवनेश्वर में भारी वर्षा (Heavy Rain in Bhubaneshwar) जारी रहने की सम्भावना जाहिर की है।

केंद्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवात (Cyclone) के प्रभाव से बीते रविवार से विभिन्न जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कई स्‍थानों पर बादल छाए हुए हैं। ऐसे में आज वर्षा की मात्रा और बढ़ने की आशंका जाहिर की गई है। राज्‍य के चार जिलों को ऑरेंज (Orange Alert) व 10 जिलों को येलो चेतावनी (Yellow Alert) जारी की गई है।

इन जिलों में IMD ने जारी किया येलो और आरेंज अलर्ट

नवरंगपुर(Navrangpur), रायगडा (Raigada), गजपति (Gajpati), नयागढ़ (Nayagarh), खुर्दा (Khurda), कटक (Cuttack), मालकानगरी (Malkangiri), कोरापुट (Koraput), जगतसिंहपुर (Jagatsingh) और केंद्रपाड़ा (Kendrapra) जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि राज्‍य के कालाहांडी (Kalahandi),

कंधमाल (Kandhmal), गंजाम (Ganjam) और पुरी (Puri) जिलों को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर भी इन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 21 तारीख तक राज्य में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसलिए राज्य के कुछ जिलों को अगले 72 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-

छत्‍तीसगढ़ में तेजी से फैल रहा है कुष्‍ठ रोग, कुछ की हालत इलाज के लायक ही नहीं

Mumbai: इमारत का हिस्‍सा ढहने से सदमे में शख्‍स की मौत, घर में जश्‍न की चल रही थी तैयारियां